फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   peyajal suvidha ke lie sveekrt 12 pariyojanaen abhee tak adhooree

पेयजल सुविधा के लिए स्वीकृत 12 परियोजनाएं अभी तक अधूरी

Tue, 28 Feb 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 28 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
peyajal suvidha ke lie sveekrt 12 pariyojanaen abhee tak adhooree
प्राथमिक विद्यालय, मोहनसराय में पेयजल की बेहतर व्यवस्‍था।
देहात के लिए स्वीकृत छह परियोजनाओं का काम धीमी गति से चल रहा है। शासन से स्वीकृत धनराशि आवंटित होने के बाद भी काम की गति धीमी होने से लोगों को अभी तक परियोजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

देहात के लोगों को पेयजल सुविधा मुहैया कराने के लिए शासन ने 12 परियोजनाएं स्वीकृत की थीं। जिनमें से सभी परियोजनाओं के लिए स्वीकृत धनराशि आवंटित कर दी गई है। 2472.44 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत छह परियोजनाएं खरपरी, कुचेला, गांगसी, कोसमा मुसलमीन, किरथुआ, नसीरपुर का काम धीमी गति से चल रहा है। स्वीकृत धनराशि अवमुक्त होने के बाद भी परियोजनाएं चालू नहीं होने से ग्रामीणों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।  जबकि 1435.28 लाख रुपये से स्वीकृत छह परियोजनाओं जोत, करीमगंज, कोसमा हिनूद, पुड़री, समान, सौज की परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। वहीं, 1363.82 लाख रुपये की लागत से 3413 नए हैंडपंप लगाए गए हैं। 997.53 लाख रुपये की लागत से 2620 हैंडपंप रीबोर कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन


पानी की टंकी बनी शो पीस
मैनपुरी। औंछा में लोगों को पेयजल सुविधा के लिए पानी की टंकी बनवाई गई थी। जो तीन माह से खराब पड़ी है। इस कारण ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। लाखों खर्च हुआ लेकिन टंकी शो-पीस बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेयजल परियोजनाओं के लिए स्वीकृत धनराशि विभाग और कार्यदायी संस्था को मिल चुकी है। निर्माणाधीन परियोजनाओं को शीघ्र ही पूरा कराने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए जा चुके हैं। गर्मी से पूर्व ही इन परियोजनाओं को चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
- बीएस यादव, अर्थ एवं संख्याधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed