{"_id":"590b69424f1c1b4a634427bc","slug":"people-got-moaning-for-two-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे लगे जाम में कराह उठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे लगे जाम में कराह उठे लोग
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Thu, 04 May 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
दो घंटे लगे जाम में कराह उठे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नो एंट्री का शहर में पालन नहीं हो रहा है। नो एंट्री समय में शहर में भारी वाहनों के प्रवेश तथा सड़क किनारे आड़े तिरछे वाहन खड़े होने से रोजाना जाम के हालात बन रहे हैं। गुरुवार को लोगों को सदर बाजार में दो घंटे तक जाम से जूझना पड़ा।
शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नो एंट्री लागू की गई है। नो एंट्री के बाद भी शहर के बीच प्रतिबंधित वाहनों का आसानी से प्रवेश हो रहा है। सड़क किनारे दुकानदार तथा राहगीर अपने वाहन आड़े तिरछे खड़े कर रहे हैं। गुरुवार को बाजार बंदी होने के चलते गरीबों का बाजार भी लगा। बाजार में खरीदारी करने के लिए लोग आए तो उन्होंने भी अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए। जिसके चलते सदर बाजार में जाम लग गया। जाम से निकलने के लिए इधर उधर से निकले तो भीड़ में फंस गए। जाम में फंसे लोगों को दो घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। दो घंटे बाद ही यातायात व्यवस्था सही हुई। दुकानदार मनीष जैन का कहना है शहर की यातायात व्यवस्था सुधारी जानी चाहिए। वाहनों का प्रतिबंधित समय में प्रवेश बाजार में रोका जाना चाहिए। सीओ सिटी राजेश चौधरी का कहना है शहर में नो एंट्री का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। वाहन पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।