फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   ped par lataka mila yuvak ka shav

पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव

Mon, 22 Aug 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Mon, 22 Aug 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
ped par lataka mila yuvak ka shav
शोक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एलाऊ क्षेत्र के एक युवक का शव सोमवार की सुबह गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं गांव में प्रेम प्रसंग के लेकर युवक द्वारा खुदकुशी करने की चर्चा है। हालांकि परिवारीजन मामले में खामोश बने हैं। शव पोस्टमार्टम को भेजकर पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव कछपुरा का रहने वाला युवक पिंकल (20) 12वीं क्लास में पढ़ता था। साथ ही वह वर्तमान में आगरा में रहकर आढ़त का काम भी करता था। रविवार की देर शाम वह परिवारीजनों को बिना सूचना दिए गांव आ गया, लेकिन घर नहीं गया। गांव के कुछ लोगों ने उसे खेतों की तरफ घूमते हुए देखा भी था। सुबह पेड़ पर फंदे से उसकी लाश लटकती मिली। सुबह गांव के लोगों ने शव देखा, तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहले तो घरवालों को विश्वास ही नहीं हुआ, क्योंकि परिवारीजन को उसके आगरा में होने की जानकारी थी। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने पिंकल का शव पेड़ पर लटकता देखा तो बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


प्रथम दृष्टयता मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दीपेंद्र कुमार बालियान, थानाध्यक्ष एलाऊ

काश एक बार कह देती मत दो जान.....
अजीतगंज। मृतक पिंकल के मोबाइल से मिली डिटेल के मुताबिक एक ही नंबर पर करीब 15 से अधिक बार बात हुई थी। रात करीब एक बजे के बाद मृतक के मोबाइल पर आया काल रिसीव नहीं हुआ। जिससे पता लगता है कि उससे पूर्व ही युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। युवक ने पहले पेड़ के नीचे बैठकर शराब पी उसके बाद प्रेमिका से बात करते हुए ही फंदे पर झूल गया। लोगों का कहना है कि अगर एक बार दूसरी ओर से आत्महत्या न करने की मना की जाती तो शायद पिंकल जान नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस कर रही युवती की तलाश
अजीतगंज। पिंकल घटना के समय किससे बात कर रहा था। इसकी जानकारी जुटाने के लिए अब थाना पुलिस काल डिटेल निकाल रही है। पुलिस भी मान रही है कि आत्महत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग ही प्रमुख वजह है। लेकिन युवती गांव की है या आगरा की और ऐसी क्या बात हो गई कि पिंकल ने आत्महत्या कर ली इसको लेकर भी पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed