फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   PDA Sena and Hasmukh Cricket Club reached the final.

Mainpuri News: पीडीए सेना और हसमुख क्रिकेट क्लब फाइनल में पहुंचे

Thu, 11 Jun 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 11 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
PDA Sena and Hasmukh Cricket Club reached the final.
फोटो 26 करहल के नरसिंह यादव इंटर कॉलेज के मैदान पर खेलते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Police
करहल। कस्बा स्थित नरसिंह यादव इंटर कॉलेज मैदान में चल रहे किशोरी इवेंट टी-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांचक रहे। पहले सेमीफाइनल में पीडीए सेना ने करहल ब्लास्टर को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में हसमुख क्लब ने पिंटू क्लब को दो विकेट से हराया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए पीडीए सेना ने निर्धारित 10 ओवर में 96 रन बनाए। टीम की ओर से ध्रुव ने सर्वाधिक 21 रनों की पारी खेली। जवाब में उतरी करहल ब्लास्टर की टीम 93 रन पर सिमट गई। शानदार प्रदर्शन के लिए हर्षवर्धन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा सेमीफाइनल हसमुख क्रिकेट क्लब और पिंटू क्लब के बीच खेला गया।
विज्ञापन

पिंटू क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 105 रन बनाए, जिसमें यश ने 20 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हसमुख क्रिकेट क्लब की टीम ने 8 विकेट खोकर मुकाबला जीत लिया और फाइनल में प्रवेश कर लिया। टूर्नामेंट में जीत के साथ ही पीडीए सेना और हसमुख क्रिकेट क्लब की टीमें फाइनल में पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अंकित यादव, नीटू यादव, रोमी यादव, गौतम शुक्ला, रोमांशु यादव, अमीर, ध्रुव यादव और प्रदीप यादव सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed