फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   paramparaagat voton ke bikharaav ne bigaade sameekaran

परंपरागत वोटों के बिखराव ने बिगाड़े समीकरण

Mon, 20 Feb 2017 12:26 AM IST
पंकज मिश्रा
पंकज मिश्रा Updated Mon, 20 Feb 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
paramparaagat voton ke bikharaav ne bigaade sameekaran
मतदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुलायम के दूसरे घर और सपा के गढ़, उसमें भी यादव बहुल बन्न दल क्षेत्र मतदान के सवाल पर इस बार एक जुट नहीं था। दूसरी पार्टियों की सेंध और पार्टी की रार के मुद्दे पर युवाओं और बुजुर्गों के बीच विरोधाभास नजर आया। सपा की पुरानी और नई लीडरशिप के सवाल पर दो पीढ़ियों के बीच विरोधाभास साफ नजर आया। बुजुर्ग जहां अपने दद्दा (मुलायम सिंह यादव) के साथ खड़े नजर आए तो युवाओं की पसंद अखिलेश थे। इसका असर मतदान के दौरान भी नजर आया और सपा के परंपरागत मतदाता बिखरे नजर आए।  
विज्ञापन


 मुलायम सिंह मैनपुरी को अपना दूसरा घर बताते रहे हैं, यही बात अखिलेश ने भी अपनी चुनावी सभाओं के दौरान कही। 2012 में यहां की सभी चार सीटों पर सपा ने कब्जा जमाया था। इस बार यहां की चारों सीटों सदर, करहल, भोगांव और किशनी पर त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति नजर आई। एक ओर मतदान की लाइनें लगी थीं, दूसरी ओर लोग चुनावी चर्चाओं में मशगूल थे। बहस चल रही थी। खांटी समाजवादी बुजुर्गों को साइकिल की सवारी के लिए हुई पार्टी में रार और प्रचार से मुलायम की दूरी रास नहीं आई।
विज्ञापन

गांव गोपालपुर में रास्ते में मिले गोवर्धन (75) से जब चुनाव की चर्चा और मुद्दों की बात की गई तो वह सीधे सपा की रार पर आ गए। सपा में मुलायम सिंह की उपेक्षा वह बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे और बोले, दद्दा की बेइज्जती भई, वह कसैउ भूले, या लड़का पढ़ायेके, बड़ा करा, चच्चा के चक्कर में  बाप को ठिकाने कर दऊ, हमाय तो दद्दा ही सब कुछ, दद्दा की इज्जत बढावै कू सबक  सिखाय, गांव नंदपुर के रामकेलैई (80) कहना था कि घर की रार घर में ही सुलझाय लैत, या में  तो दद्दा का अपमान भऊ ।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदपुर में ही दीपक यादव से बात की गई तो वह अखिलेश के पक्ष में खड़े नजर आए और बोले उन्होंने विकास किया है। आज गांव में सड़क है, 24 घंटे लाइट मिलती है। ओमवती (35) भी विकास के मुद्दे पर अखिलेश के साथ खड़ी नजर आई। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के अंतर विरोध का असर यहां समर्थकों पर नजर आया। साइकिल की चाल तेज थी लेकिन,पार्टी के एक गुट की मदद से हाथी भी इस क्षेत्र में चलता दिखा। कहीं-कहीं कमल भी खिल रहा था। बन्नदल क्षेत्र के गांव मधुपुरी, दूल्हापुर, बालमपुर, गोपालपुर, नंदपुर, ईसइ में परंपरागत वोटरों के एक बड़े वर्ग का बिखराव साफ नजर आया।


मुस्लिमों में भाजपा हराओ ही रहा ट्रेंड
मैनपुरी। मुस्लिम वोटरों में भी जमकर विभाजन हुआ। लंबे समय तक सपा का वोट बैंक रहे मुस्लिम मतदाता इस बार शहर के कई मतदान केंद्रों पर बसपा के रंग में रंगे नजर आए।         
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed