{"_id":"6a2c4bae095df16de604d8ec","slug":"panchayat-assistants-have-not-received-their-salaries-the-secretariat-has-been-locked-for-15-days-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-161016-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: पंचायत सहायकों को नहीं मिला वेतन, सचिवालय में 15 दिन से ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: पंचायत सहायकों को नहीं मिला वेतन, सचिवालय में 15 दिन से ताला
Fri, 12 Jun 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो 1 पंचायत सचिवालय गडेरी का भवन। संवाद
ज्योंती। पंचायत सहायकों को 6 महीने से वेतन नहीं मिला जिससे सभी सहायक हड़ताल पर हैं। ग्राम पंचायत गडेरी के नगला भंत में बने पंचायत सचिवालय का 15 दिन से ताला बंद है। पंचायत सचिवालय बंद होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पंचायत कार्यालयों में तैनात पंचायत सहायकों को पिछले 6 माह से वेतन नहीं मिला है इसकी कई बार शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ तो वह लोग हड़ताल पर चले गए। इससे पंचायत कार्यालय में होने वाले काम भी रुक गए हैं। इससे ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि पिछले 15 दिन से पंचायत सचिवालय में ताला लगा हुआ है। काम के लिए जाओ तो वापस आना पड़ता है।
ग्रामवासी बेंचेलाल, ओमप्रकाश, सत्यप्रकाश, अशोक कुमार, नरेंद्र सिंह, अजय कुमार ने पंचायत सचिवालय का ताला खुलवाने की मांग की है। ग्राम पंचायत सहायक रोहित कुमार ने बताया अभी हड़ताल चल रही है। साथियों को 6 महीने से वेतन नहीं मिला है। हड़ताल के चलते पंचायत सचिवालय बंद है। मांगें पूरी नहीं होने तक कार्य पर नहीं आएंगे।