फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Paksfed chairman Totaram police search

पैक्सफेड चेयरमैन तोताराम की पुलिस को तलाश

Tue, 17 May 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 17 May 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Paksfed chairman Totaram police search
तोताराम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पंचायत चुनाव में बूथ पर कब्जा करने के आरोपी पैक्सफेड चेयरमैन तोताराम को थाना पुलिस तमाम वारंट और रिमाइंडर जारी होने के बाद भी नहीं पकड़ सकी है। यह और बात है कि वे अभी भी पार्टी और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने तोताराम की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वर्ष 2015 में पंचायत चुनाव के दौरान थाना बेवर क्षेत्र के वार्ड नंबर छह के प्रत्याशी तोताराम यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि उन्हाेंने पंचायत चुनाव के दौरान गांव रायपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बूथ पर कब्जा कर अपने पक्ष में मतदान किया था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद तोताराम समेत 17 लोगों के विरुद्ध तत्कालीन डीएम चंद्रपाल सिंह के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उक्त मामले में 30 दिसंबर 2015 को शिवपाल यादव के साथ एक आयोजन में शामिल होने पहुंचे तोताराम यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें नाटकीय ढंग से थाने से ही जमानत दे दी गई थी। न्यायालय ने कई बार इस मामले में उन्हें पेश होने के लिए समन, जमानती वारंट जारी किए, लेकिन वो कोर्ट में पेश नहीं हुए। जिस पर संज्ञान लेते हुए न्यायालय ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए। थाना पुलिस अब तोताराम यादव की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed