फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Paid 16 million without working

बिना काम कर दिया 16 लाख का भुगतान

Tue, 23 May 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Tue, 23 May 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Paid 16 million without working
बिना काम कर दिया 16 लाख का भुगतान - फोटो : अमर उजाला
नगर पंचायत के आदर्श तालाब के नाम पर 16 लाख रुपये का गलत भुगतान कर दिया गया। सभासद द्वारा शिकायत करने पर एसडीएम ने तालाब की जांच की।अनियमितता पर नाराजगी जताते हुए अधिशासी अधिकारी से इसका जवाब मांगा है।  नगर पंचायत किशनी के सभासद आदेश गुप्ता ने एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य से शिकायत की थी कि हवेली में बन रहे तालाब में मिट्टी डलवाने के नाम पर 16 लाख रुपये का गलत तरीके से भुगतान किया गया है। जबकि मौके पर मिट्टी नहीं डलवाई गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य हवेली में तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां उन्होंने बाहर से पड़ी हुई मिट्टी नहीं मिली। इस पर उन्होंने ईओ कल्पना बाजपेई से जवाब मांगा। इस दौरान बुलाने पर भी ठेकेदार मौके पर नहीं आए। वहीं मौके पर मौजूद भाजपा नेता रामनरेश गुप्ता ने एसडीएम से शिकायत की कि नगर पंचायत में ऐसे कई भुगतान हो चुके हैं, जिनकी जांच होनी चाहिए। एसडीएम ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में बाहर से आई हुई मिट्टी मौके पर नहीं मिली है। ईओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच के दौरान रविंद्र सिंह भदौरिया, शिवकुमार गुप्ता, राजू गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि गुड्डू मिश्रा, बॉबी भदौरिया, राजा दुबे, शिवानू चौहान, श्यामबिहारी मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
नगर पंचायत के तालाब का लाखों रुपये के गलत भुगतान का मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 एके श्रीवास्तव
 एडीएम,मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed