{"_id":"67a9f8a2259044a326085135","slug":"pac-personnel-raped-the-teenager-sold-to-others-2025-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पीएसी कर्मी की घिनाैनी करतूत, कुचल दी किशोरी की आबरू; मन नहीं भरा तो की रोंगटे खड़े कर देने वाली हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पीएसी कर्मी की घिनाैनी करतूत, कुचल दी किशोरी की आबरू; मन नहीं भरा तो की रोंगटे खड़े कर देने वाली हैवानियत
Mon, 10 Feb 2025 06:31 PM IST
अरुन पाराशर
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 10 Feb 2025 06:31 PM IST
सार
आरोपी पीएसी कर्मी ने इसके बाद किशोरी को बस कंडक्टर को बेच दिया। बस कंडक्टर ने दिव्यांग को बेच दिया। न्याय के लिए पीड़िता पुलिस अधिकारी के पास पहुंची। उसकी आपबीती सुन पुलिस भी हैरान रह गई।
विज्ञापन
मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र की रहने वाली अनुसूचित जाति की एक किशोरी ने इटावा में तैनात पीएसी कर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमवार को किशनी विधायक ब्रजेश कठेरिया के साथ पीड़िता एसपी गणेश प्रसाद साहा के सामने पेश हुई।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी पीएसी कर्मी पुत्री को ब्लैकमेल करता था। नवंबर 2024 में वह पुत्री को अपने साथ ले गया था। इसकी रिपोर्ट दन्नाहार थाने में दर्ज कराई थी। पुत्री को कुछ समय बाद गुरुग्राम से पुलिस बरामद कर लाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद पुत्री पर दबाव बनाकर न्यायालय में बयान कराए गए। पुलिस ने मामले को समाप्त कर दिया। आरोप लगाया कि दो माह तक पुत्री सहमी हुई रही, कुछ दिन पहले ही उसने बताया कि आरोपी पीएसी कर्मी ने उसका अश्लील वीडियो बनाया था और ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण किया।
एक बार उसे अपने साथ इटावा ले जाकर भी गलत काम किया। इसके बाद उसे एक बस कंडक्टर के सुपुर्द कर दिया गया। उसने करीब 10 दिन तक अपने साथ रखा और फिर पत्नी के साथ गुरुग्राम ले जाकर एक दिव्यांग को बेच दिया।
दिव्यांग उसे कमरे में बांध कर रखता था और दुष्कर्म करता था। उन्हें इस मामले में अब विवेचक से न्याय की उम्मीद नहीं है। पुलिस ने उस पर दबाव बनाकर न्यायालय में बयान दर्ज कराए हैं। उक्त मामले की विवेचना किसी अन्य सक्षम अधिकारी से कराई जाए।
एसपी सिटी राहुल मिठास ने बताया कि शिकायत मिली है। सभी तथ्यों आरोपों पर गंभीरता के साथ जांच की जा रही है। सत्यता के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।