फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Outrage over derogatory remarks about Akhilesh Yadav's daughter.

Mainpuri News: अखिलेश यादव की बेटी पर अमर्यादित टिप्पणी से आक्रोश

Thu, 11 Jun 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 11 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Outrage over derogatory remarks about Akhilesh Yadav's daughter.
फोटो 9 एसपी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष के साथ पहुंचे विधायक व अन्य। संवाद
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी के संबंध में सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी से सपा में आक्रोश है। आक्रोशित सपा नेता बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की पुत्री पर अमर्यादित टिप्पणी करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे सपा नेताओं ने पुलिस अधीक्षक से कहा कि दो दिनों से सोशल मीडिया पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के विरुद्ध अमर्यादित एवं अनर्गल टिप्पणियां की जा रही हैं। इस प्रकार की अवांछित टिप्पणियों को सोशल मीडिया पर डालकर शरारती तत्व उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि धूमिल करना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी सुनियोजित षड्यंत्र के तहत की जा रही है जो आपराधिक कृत्य है।
विज्ञापन

मांग की कि सोशल मीडिया पर की गई अमर्यादित पोस्टों को तत्काल हटाया जाए। अमर्यादित पोस्ट करने वाले और शेयर करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए। इस दौरान सपा विधायक किशनी बृजेश कठेरिया, जिला महासचिव रामनारायण बाथम, पूर्व विधायक राजकुमार यादव, देवेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह, सतीश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
महिला पदाधिकारियों ने भी दिया ज्ञापन
सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ज्योति मैसी भी महिला पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की बेटी के संबंध में सोशल मीडिया पर की गई अभद्र व अमर्यादित पोस्टों की निंदा की। मांग की कि इस प्रकार का कृत्य करने वाले लोगों पर जल्द प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए। इस दौरान रेखा यादव, हेमा, संध्या, रीना, मीरा, गीता, किरण, शीला आदि महिला पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed