फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Out-of-control school bus strikes several people one youth dies

रफ्तार का कहर: अनियंत्रित स्कूल बस ने कई लोगों को मारी टक्कर, फिर नाले में जा पलटी; एक युवक की मौत

Wed, 15 Apr 2026 09:24 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Wed, 15 Apr 2026 09:24 PM IST
सार

तेज रफ्तार स्कूल बस गोलगप्पे की ठेल और दो बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए नाले में जाकर पलट गई। अफरातफरी मच गई। लोगों ने जान बचाने के लिए दाैड़ लगा दी। हादसे में एक युवक की माैत हो गई।

विज्ञापन
Out-of-control school bus strikes several people one youth dies
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के भोगांव में रामलीला रोड चौराहा पर बुधवार शाम एक अनियंत्रित स्कूल बस ने कई लोगों को टक्कर मारी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। ठेल पर गोलगप्पे खा रहा युवक समेत दो बाइक सवार सहित छह लोग घायल हो गए। वाहन और ठेल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। बस नाले में पलट गई। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में बस को हाइड्रा की मदद से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब पांच बजे कुरावली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट स्कूल की बस सीओ कार्यालय के पास अचानक बेकाबू हो गई। नगर पंचायत के टिनशेड को तोड़ते हुए बस गोलगप्पे की ठेल और दो बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए नाले में जाकर पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। हादसे में गोलगप्पे विक्रेता मोहल्ला अवंतीबाई नगर निवासी पिंटू, आलीपुर खेडा निवासी सोनू, मोहल्ला मोहम्मद सईद निवासी सुमित, संजू, मोहल्ला मिश्राना निवासी अंबरीश दुबे, जनपद एटा के थाना सकीट क्षेत्र के गांव भगवंतपुर निवासी ब्रजेश, गौतम, गिहार कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय गौरव, रुस्तम, संजय सहित करीब 11 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में घायल गौरव को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय ने घायलों का हाल जाना, मौके से नाले में पड़ी बस को हाइड्रा की मदद से बाहर निकाला गया। मार्ग की यातायात व्यवस्था सुचारू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे तक रहा अफरातफरी का माहौल
सीओ कार्यालय के पास बेकाबू बस ने गोलगप्पे की ठेल, उसके पास से गुजर रहे बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर चीख-पुकार और शोर-शराबे के बीच करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा, ग्रामीणों ने बस में देखा तो वह खाली थी, बस के नीचे किसी के दबे होने की आशंका के चलते भी काफी देर तक लोग जमा रहे। बस को नाले से इधर-उधर धकेलने का प्रयास करते रहे। गोलगप्पे की ठेल और उसके आसपास पड़े घायलों को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसबल पहुंच गया, यह सुनिश्चित हो गया कि बस के नीचे कोई भी नहीं दबा है, तब सभी ने राहत की सांस ली। हादसे में मृत गौरव का शव पुलिस ने मोर्चरी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed