Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   oth to increasing bsp power

बसपा की ताकत बढ़ाने का लिया संकल्प

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
oth to increasing bsp power
मैनपुरी। बसपा सुप्रीमो मायावती का 59वां जन्मदिन जन कल्याण दिवस के रूप
विज्ञापन
में धूमधाम से मनाया गया। केक  काटकर पदाधिकारियों ने उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का संकल्प लिया। गरीबों को कंबल बांटे गए।
गुरुवार को हिंदपुरम कालोनी स्थित अंबेडकर पार्क में 59 किलो का केक काटा।  जोनल कोआर्डिनेटर हेमंत प्रताप सिंह ने कहा कि सपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। बढ़ते अपराधों से लोग परेशान हैं। बसपा शासन में किए गए कार्य लोगों को याद आ रहे हैं। पार्टी ने सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति को आगे बढ़ाकर हर गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया था। विधानसभा चुनाव 2017 में प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने के प्रयास शुरू करने को कहा। निर्देश दिए सरकार की उपलब्धियों को मुद्दा बनाकर कार्यकर्ता गांव-गांव भ्रमण करें।
विशिष्ट अतिथि योगेश प्रताप बघेल ने कहा कि किसी भी दल की सरकार ने देश के महापुरुषों के सम्मान के लिए कोई कार्य नहीं किया। जिलाध्यक्ष दीपक पेंटर ने कहा कि सपा की नीतियों से तंग जनता एक बार फिर प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने को तैयार है। बस जरूरत है कि हम संगठित होकर पार्टी को जिताने के लिए अभी से जुट जाएं। युवा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली और पैदल मार्च किया। गरीबों को कंबल और मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर राहुल राठौर, महाराज सिंह शाक्य, कमलेश कुमारी, सुनील कुमार, जमालुद्दीन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed