{"_id":"622dcd1718f3cf33835f93ca","slug":"online-fraud-through-facebook-reported-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: कार बेचने के नाम पर 1.32 लाख रुपए की ठगी, फेसबुक पर विज्ञापन के जरिए बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: कार बेचने के नाम पर 1.32 लाख रुपए की ठगी, फेसबुक पर विज्ञापन के जरिए बनाया शिकार
Mon, 14 Mar 2022 12:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:13 AM IST
सार
फेसबुक पर कार बेचने के ऐड के जरिए एक युवक से 1.32 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। ठगी की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
ठगी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फेसबुक पर कार खरीद के लिए एक व्यक्ति से संपर्क होने के बाद युवक ने बताए गए खाता में 1.32 लाख रुपये डाल दिए, लेकिन बाद में पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गया है। इसके बाद शिवसिंहपुर निवासी युवक ने ऑनलाइन शिकायत कर रुपये वापस कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां का है मामला
कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवसिंहपुर का रहने वाला दुर्विजय सिंह एक कार खरीदना चाह रहा था। कुछ दिन पूर्व फेसबुक पर एक व्यक्ति से उसकी बातचीत हुई। वह कार बेचना चाह रहा था, जिसके बाद दुर्विजय ने फेसबुक पर दिए गए उसके नंबर पर कॉल कर संपर्क किया। उसके व्हाट्सएप पर व्यक्ति द्वारा कार के फोटो आदि डाले गए। कार पसंद आने के बाद 1.70 लाख रुपये में सौदा भी तय हो गया।
विज्ञापन
इस तरह हुआ ठगी का खुलासा
उसने बताए गए अकाउंट नंबर में नौ मार्च को 1.32 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उक्त व्यक्ति से कार देने की बात कही तो उसने पूरे रुपये खाते में डालने के लिए कहा, तब दुर्विजय ने कहा कि कार लेने के समय वह पूरा हिसाब कर देगा। इसके बाद ठग ने नंबर बंद कर लिया, ठगी की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए रुपये वापस दिलाने व कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन