फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   On the matter of the two sides In the clash, two arrested

मामूली बात पर दो पक्षों में भिड़ंत, दो गिरफ्तार

Sat, 21 Jan 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 21 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
On the matter of the two sides In the clash, two arrested
मामूली बात पर दो पक्षों में भिड़ंत, दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
 थाना क्षेत्र के एक विद्यालय के कर्मचारियों और दो युवकों में मामूली बात पर विवाद हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक स्कूल के दो कर्मचारियों को उठा लाए और पुलिस को सौंप दिया। जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग देर शाम थाने पहुंच गए। इससे तनाव पैदा हो गया। युवकों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं स्कूल प्रबंधक व अन्य लोग देर रात तक थाने पर आरोपियों को छोड़ने और उनकी भी रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर डटे थे। सूत्रों के अनुसार देर रात तक दोनों पक्षों में समझौता कराने की कोशिशें चल रहीं थीं।
विज्ञापन


आवास विकास कालोनी निवासी दो युवक नगर के आश्रम रोड स्थित एक विद्यालय के पास किसी काम से गए थे। वहां स्कूल के कर्मचारियों से विवाद हो गया। आरोप है कि कर्मचारियों ने एक युवक सतेंद्र के साथ मारपीट की। सतेंद्र ने साथी व स्थानीय लोगों की मदद से स्कूल के दो कर्मचारियों महमूद नगर निवासी रेहान और कटरा निवासी गौरव को उठा लाए और पुलिस को सौंप दिया। उनके विरुद्ध रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। जानकारी होने पर स्कूल प्रबंधक और पकड़े गए युवकों के समर्थक भी थाने पहुंच गए। उनका आरोप था कि सतेंद्र व उसके साथी आशुतोष ने विवाद शुरू किया था। उनके विद्यालय के कर्मचारियों को उठा भी ले गए। इसकी जानकारी सौ नंबर पर तत्काल दी गई थी। उन्होंने कहा कि यह पुलिस की एक तरफा कार्रवाई है। इस संबंध में इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि आशुतोष मिश्रा की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से तहरीर दी जाएगी तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed