फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Old woman died from asthma in Mainpuri while seven patients were referred of saifai medical college

Mainpuri: अस्थमा से वृद्धा की मौत, सात मरीज रेफर, जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से लग रही मरीजों की लाइन

Fri, 30 Dec 2022 11:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Dec 2022 11:55 PM IST
सार

मैनपुरी में अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जिला अस्पताल में भर्ती अस्थमा से पीड़ित एक वृद्धा की मौत हो गई, जबकि सात मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। 

विज्ञापन
Old woman died from asthma in Mainpuri while seven patients were referred of saifai medical college
OPD में मरीज देखते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल की ओपीडी में दो बजे तक 526 मरीज पहुंचे। शहर के कांशीराम आवास निवासी रामबाबू की 60 वर्षीय पत्नी राजेश्वरी देवी को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। बृहस्पतिवार को परिजन ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की रात उनकी मौत गई। 

विज्ञापन

अस्थमा के 11 मरीज भर्ती कराए गए

जिला अस्पताल में शुक्रवार को अस्थमा से पीड़ित 11 मरीज भर्ती कराए गए। इनमें से सात को गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि वृद्धा को अंतिम सांसों में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

60 मरीज बिना उपचार के लौटे 

शुक्रवार को भी जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर से 60 मरीज बिना उपचार के ही लौट गए। डेढ़ बजे के बाद यहां 60 मरीज और लाइन में लगे थे लेकिन इंटरनेट से उनका पर्चा नहीं बन सका। डेढ़ बजे पर्चा काउंटर बंद कर दिया गया। पिछले एक सप्ताह से यह समस्या जिला अस्पताल में देखी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed