फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   old woman died after being buried under debris due to falling mud wall In Mainpuri

झगड़े के बीच गिरी कच्ची दीवार: मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, परिजन बोले- विपक्षियों ने धक्का देकर गिराई

Sun, 13 Aug 2023 06:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 13 Aug 2023 06:48 PM IST
सार

मैनपुरी में झगड़े के बीच कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर वृद्धा की मौत हो गई। परिजन ने कहा कि विपक्षियों ने धक्का देकर गिरा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
old woman died after being buried under debris due to falling mud wall In Mainpuri
थाना एलाऊ, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की सुबह दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान कच्ची दीवार भराभराकर गिर गई। मलबे में दबकर वृद्धा की मौत हो गई। परिजन ने विपक्षी पर दीवार गिराने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मामला एलाऊ थाना क्षेत्र के नगला प्रसाद गांव का है। गांव निवासी सरोजनी देवी (65) के परिजन का परिवार के ही लोगों से दीवार को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार की सुबह भी दोनों पक्ष के लोगों के बीच दीवार तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। झगड़े के दौरान कच्ची दीवार सरोजनी देवी पर गिर गई। मलबा के नीचे दब कर वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन-फानन में वृद्धा को परिजन जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- होटल में इस हाल में मिले युवक-युवतियां: हाथ जोड़े कोई पड़ा पैरों से, लड़कियों को शर्त पर जाने दिया; फंसे लड़के
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के परिजन ने विपक्षी पर दीवार गिराने का आरोप लगाते हुए वृद्धा की मौत का जिम्मेदार बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। थानाध्यक्ष आदित्य खोखर ने बताया कि सुबह सरोजनी पक्ष के लोग कच्ची दीवार तोड़कर नई दीवार बना रहे थे। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। इस दौरान दीवार गिरी। यह एक हादसा है। सुबह दोनों पक्ष की ओर से झगड़े के संबंध में तहरीर भी दी गई थी। आरोप की जांच की जा रही है। सत्यता के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed