{"_id":"3e8d8c357fec544cb55e3370681a7b6a","slug":"oil-caught-stealing-tax-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स चोरी कर ले जाते आठ लाख की घी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स चोरी कर ले जाते आठ लाख की घी पकड़ा
Updated Sat, 28 Feb 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घी के पैकेट और कनस्तर से भरी एक डीसीएम को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार सुबह चार बजे के पकड़ लिया। जानकारी पर सीएफआई और सेल टैक्स से सहायक आयुक्त कोतवाली पहुंचे। सीएफआई ने मिलावट की आशंका पर सैंपल लेकर जांच को भेजा है। वहीं सहायक आयुक्त व्यापार कर का कहना है घी टैक्स चोरी कर ले जाया जा रहा था। 15 प्रतिशत टैक्स जमा करने पर ही गाड़ी छोड़ी जाएगी।
कोतवाली पुलिस शुक्रवार की सुबह ज्योंति रोड पर गश्त कर रही थी। सुबह चार बजे के लगभग पुलिस को डीसीएम संख्या यूपी 83/9391 को रुकवाया तो चालक ने गाड़ी भगा दी। पुलिस ने गाड़ी का पीछा कर रुकवाया। उसमें ‘प्रेम घी’ बड़ा बाजार शिकोहाबाद के पैकेट और कनस्तर भरे हुए थे। पुलिस ने डीसीएम को लाकर कोतवाली में खड़ा करा लिया।
कोतवाली पुलिस की सूचना पर मुख्य खाद्य निरीक्षक चितरंजन कुमार, खाद्य सहायक सुघर सिंह की टीम मौके पर पहुंची। सीएफआई ने आशंका पर घी के सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं। वहीं सहायक आयुक्त व्यपार कर विजय सिंह विशेन भी पहुंचे। उन्होेंने बताया कि डीसीएम में आठ लाख 24 हजार रुपये से अधिक का घी ले जाया जा रहा था। गाड़ी पर गेट पास नहीं है। माल का 15 प्रतिशत व्यापार कर जमा करने के बाद ही गाड़ी छूट सकेगी।
विज्ञापन
पुलिस ने डीसीएम में चालक सहित दो लोगों को पकड़ा है। चालक ने अपना नाम आशाराम निवासी सहजनपुर नगला कुंज शिकोहाबाद तथा दूसरे ने अपना नाम मुलायम सिंह निवासी बड़ा बाजार शिकोहाबाद बताया है। पुलिस दोनों से जानकारी जुटा रही है।
शिकोहाबाद में लग सकता है एक प्रतिशत से 365 प्रतिशत तक जुर्माना
सहायक आयुक्त व्यपार कर विजय सिंह विशेन का कहना है कि वह 15 प्रतिशत कर वसूलने के बाद फर्म शिकोहाबाद में पंजीकृत है इसलिए अर्थ दंड वसूलने के लिए सेक्टर फीरोजाबाद को रिपोर्ट करेंगे। वहां विभाग एक प्रतिशत से 365 प्रतिशत तक जुर्माना लगा सकता है।
2.50 प्रतिशत मंडी टैक्स की भी चोरी
डीसीएम में ले जाए जा रहे घी में सहायक आयुक्त व्यपार कर विजय सिंह विशेन के अनुसार 2.50 प्रतिशत मंडी टैक्स की चोरी भी की गई है।