{"_id":"127c4b6f156a0ae1d5f25b09077de64b","slug":"officres-talk-to-prisoner-in-jail-during-inspection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार में बंदियों से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कारागार में बंदियों से की पूछताछ
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Thu, 19 Mar 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार के त्रैमासिक संयुक्त निरीक्षण में अधिकारियों को सब कुछ
विज्ञापन
सामान्य मिला। सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक तीन घंटे तक चली गहन जांच में
अधिकारियों को अवैध सामान या मोबाइल नहीं मिला। अधिकारियों ने बंदियों से
एक-एक कर जानकारी ली। जिला जज और प्रभारी डीएम ने कहा कि कानूनी मदद के लिए
पत्र भेजा जाए।
गुरुवार को जिला जज उमेश चंद्र त्रिपाठी, सीजेएम जयतेंद्र कुमार, प्रभारी डीएम डा. चंद्रभूषण, एसपी श्रीकांत सिंह निरीक्षण के लिए जिला कारागार पहुंचे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर बैरक, भंडार, रसोई, अभिलेखों के रखरखाव का निरीक्षण किया।
कारागार के भंडार में पहुंच कर अधिकारियों ने भोजन सहित अन्य जानकारी ली। भोजन की गुणवत्ता को चेक किया। कारागार में निरुद्ध 842 बंदियों में से किसी भी बंदी द्वारा बीमारी की शिकायत न किए जाने तथा बेहतर भोजन मिलने की बात कहने पर जेल प्रशासन की तारीफ की।
जिला जज ने बंदियों से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यदि किसी बंदी को कानूनी सहायता की जरूरत है तो वह जेल अधीक्षक से पत्र अग्रसारित कराकर भेजें। उन्हें तत्काल कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक राजीव कुमार शुक्ला, जेलर एसके मिश्रा आदि मौजूद थे। अधिकारियों ने जेल की साफ सफाई की सराहना की।