फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   number of patients of viral fever with flu is increasing in Mainpuri

Mainpuri News: आई फ्लू के साथ बढ़ रहे वायरल बुखार के मरीज, ओपीडी में एक हजार से अधिक को दिया गया उपचार

Sat, 05 Aug 2023 10:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Aug 2023 10:41 PM IST
सार

मैनपुरी में आई फ्लू के साथ वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। यहां एक दिन में ओपीडी में एक हजार से अधिक मरीजों को उपचार दिया गया। 

विज्ञापन
number of patients of viral fever with flu is increasing in Mainpuri
जिला अस्पताल, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आई फ्लू के साथ ही जिले में वायरल बुखार के मरीज भी तेजी के साथ बढ़ने लगे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल की ओपीडी में 1056 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत बिगड़ने पर बुखार से पीड़ित छह मरीजों को भर्ती किया गया।

विज्ञापन


बारिश के बीच उमसभरी गर्मी ने मरीजों की संख्या बढ़ा दी है। एक तरफ जिले के लोग आई फ्लू की चपेट में हैं तो दूसरी तरफ वायरल फीवर के मरीजों की संख्या भी अचानक बढ़ चली है। शनिवार को जिला अस्पताल में फिजीशियन कक्ष, बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष और नेत्र रोग विभाग में मरीजों की भीड़ रही। फिजीशियन कक्ष में 127 मरीजों को उपचार दिया गया तो वहीं बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष में 98, नेत्र रोग विभाग में 113 मरीज उपचार के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- सात दिन में टूटी शादी: हनीमून पर रात को हुआ कुछ ऐसा...साथ रहने से मना कर रही दुल्हन, बात सुन घर वाले भी सन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जे.जे राम का कहना था कि बरसात के कारण चारों तरफ जलभराव है ऐसे में लोग वायरल फीवर चपेट में आ रहे हैं। इस मौसम में खानपान पर विशेष ध्यान दिया जाए। दूषित खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें। बुखार आने पर तुरंत जांच कराएं। उपचार में लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता का कहना था कि सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त उपचार की व्यवस्था है कि भी परिस्थिति में उपचार लेने में देरी न करें।

97 मरीजों ने कराई जांच

जिला अस्पताल में बुखार के मरीज बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल की पैथोलॉजी पर भी मरीजों की भीड़ दिखाई देने लगी है। शनिवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में 97 मरीजों की जांच कराई गई। इनमें 40 मरीज वायरल की चपेट में पाए गए।

यह भी पढ़ेंः- UP: इटावा से BJP सांसद रामशंकर कठेरिया को दो वर्ष की सजा, 50 हजार का जुर्माना, मारपीट और बलवा करने का मामला

वायरल बुखार के लक्षण

  • शरीर में दर्द होना
  • कमजोरी महसूस करना
  • भूख न लगना
  • मांसपेशियों में दर्द
  • सिर में दर्द की शिकायत

ये हैं बचाव के उपाय

  • बच्चे को खूब आराम करने दें
  • डॉक्टर द्वारा दी गई दवा की डोज को बीच में न छोड़े, पूरा कोर्स करें
  • ऐसे बच्चे जिन्हें पहले से सर्दी, खांसी, जुकाम हों उन बच्चों के संपर्क से दूर रखें
  • बच्चों को बाहर की खाद्य सामग्री न दें
  • सफाई का ध्यान रखें। बच्चों के हाथ अच्छे से धुलाएं
  • साफ कपड़े पहनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed