फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Now do not get to lift

अब उठाने को नहीं मिलता फाग का आनंद

Sat, 11 Mar 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 11 Mar 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Now do not get to lift
अब उठाने को नहीं मिलता फाग का आनंद - फोटो : अमर उजाला
होली से पूर्व और होली के आठ दिन बाद तक ग्रामीण क्षेत्रों में ढोलक, मजीरों एवं झांझ की थाप पर लोकगीत फाग गाए जाते थे। धीरे-धीरे यह परंपरा समाप्त होती जा रही है। अब लोकगीत केवल सीडी और चिप तक सिमट कर रह गए हैं। इस बार भी होली पर फाग नहीं गाए गए।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र में होली के बाद लोग अपनी वर्ष भर की आपसी दुश्मनी भूलकर एकत्रित होते थे और ढोलक, झांझ एवं मंजीरों पर सामूहिक रुप से फाग गाते थे। ग्रामीणों की टोली दरवाजे-दरवाजे पर फाग गाते हुए पहुंचती थी। जिस दरवाजे पर फाग मंडली पहुंचती थी उस घर के लोग मंडली में शामिल लोगों पर रंग वर्षा करते थे और गुजिया, पापड़ आदि बांटे जाते थे। इस परंपरा में आपसी कटुता समाप्त हो जाती थी और लोग गले मिलकर एक दूसरे को त्योहार की बधाई देते थे।
विज्ञापन


बुजुर्ग देवकीनंदन ने कहा कि  होली पर होने वाली यह परंपरा दम तोड़ती नजर आ रही है। यही कारण है कि आपसी गिले शिकवे दूर नही हो पा रहे हैं। छोटे-मोटे गिले शिकवे दुश्मनी में बदल रहे हैं। गांव में कई दिनों तक चलने वाली होली सिमट कर एक दिन की रह गई है। ग्राम गुलाबपुरा के बुर्जुग रामसनेही का कहना है कि नव सवंत्सर एवं नई फसल के आगमन का स्वागत गाने बजाने के साथ होता था। इससे सामाजिक समरसता को बल मिलता था। अब स्थित यह हो गई है कि युवा वर्ग नए बेतुके गानों को गा रहे हैं और पुरानी परंपराएं टूटती जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed