फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Now a day, heavy vehicles will not be able to enter

अब दिन में भारी वाहन नहीं कर सकेंगे प्रवेश

Wed, 04 May 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Wed, 04 May 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Now a day, heavy vehicles will not be able to enter
जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 शहर में चल रहे फोर लेन सड़क निर्माण के चलते जिलाधिकारी ने नए ट्रैफिक प्लान को तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि फोरलेन सड़क निर्माण के चलते हर समय जाम लगा रहता है। इस समस्या के हल के लिए जरूरी है कि दिन के समय शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन


  उल्लेखनीय है कि जिले में करहल से लेकर कुरावली तक फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में ईशन नदी से लेकर करहल चौराहे तक शहर की सीमा मेें सड़क निर्माण चल रहा है। इसके चलते भांवत चौराहे से लेकर करहल चौराहे तक हर समय जाम की स्थिति रहती है। दिन में स्कूलों की छुट्टी के समय तो हालात और भी विकट हो जाते हैं। इस समस्या से निजात के लिए आम लोग कई बार अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। बुधवार को डीएम लोकेश एम ने निर्देश जारी किए कि दोपहर के समय शहर में भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया जाए। ताकि लोगों को जाम की समस्या से निजात मिले। सुबह छह बजे के पहले और रात में दस बजे के बाद ही शहर में भारी वाहनों को प्रवेश मिलेेगा। इस संबंध में डीएम लोकेश एम ने बताया कि पुलिस विभाग को वैकल्पिक ट्रैफिक प्लान बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं। शीघ्र ही प्लान बनने के बाद उस पर अमल शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed