फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Notice issued for recovery of twelve crore from 107 defaulters in Mainpuri

Mainpuri: 12 करोड़ की वसूली को नोटिस जारी, 107 बकायेदारों ने लेने के बाद नहीं लौटाया पैसा

Sun, 12 Mar 2023 07:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Mar 2023 07:21 PM IST
सार

मैनपुरी में 107 बकायेदारों के खिलाफ नोटिस जारी की गई है। इन पर 12 करोड़ रुपये का ऋण बकाया है। बैंकों द्वारा इन सभी की सूची तैयार की गई है। 
 

विज्ञापन
Notice issued for recovery of twelve crore from 107 defaulters in Mainpuri
नोटिस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें बैंकों के ऋण वसूली के मामले आपसी समझौते से निपटाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। बैंकों द्वारा 12 करोड़ की ऋण वसूली को 107 नोटिस जारी करके उनकी सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में भेजी गई हैं।

विज्ञापन


बैंकों के ऋण वसूली के मामले आपसी सहमति से निपटाने के लिए दीवानी परिसर में दो दिवसीय विशेष लोक अदालत लगेगी। 21 और 22 मार्च को लगने वाली लोक अदालत में सूचीबद्ध किए गए मामले निस्तारित किए जाएंगे। बैंकों द्वारा ऋण वसूली के मामले चिन्हित किए गए हैं। 12 करोड़ रुपये की ऋण की वसूली के लिए 107 लोगों की सूची बैंकों द्वारा तैयार की गई हैं।

विज्ञापन

107 लोगों ने लेने के बाद नहीं लौटाया पैसा

बैंकों द्वारा 107 लोगों को ऋण वसूली करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। 107 बकायेदारों की सूची बनाकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में भेजी गई है। बैंकों द्वारा भेजी गई सूची के आधार पर बकायेदारों को प्राधिकरण द्वारा दो दिवसीय लोक अदालत में आपसी समझौते से मामले निस्तारित किए जाने के नोटिस भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पक्षकारों को भेजे जा रहे नोटिस

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव नम्रता सिंह ने बताया कि सूचीबद्ध किए गए मामलों में पक्षकारों को प्राधिकरण के माध्यम से नोटिस भेजे जा रहे हैं। विशेष लोक अदालत में आपसी समझौते से ऋण वसूली के मामले निस्तारित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed