फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   notabandee se mahilaon ka ghareloo bajat gadabadaaya

नोटबंदी से महिलाओं का घरेलू बजट गड़बड़ाया

Sun, 27 Nov 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sun, 27 Nov 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
notabandee se mahilaon ka ghareloo bajat gadabadaaya
Notbandi - फोटो : Notbandi
नोटबंदी के चलते अब महिलाओं का घरेलू बजट गड़बड़ा गया है। रोजमर्रा की खरीदारी पर भी असर पड़ रहा है। बाजार में खुले रुपये नहीं होने से ग्राहक और दुकानदार दोनोें ही परेशान हैं। दुकानदार उधार सौदा देने से भी कतराने लगे हैं। नोटबंदी से परेशान लोग सरकार की नीतियों को कोसते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

आठ नवंबर से हुई नोटबंदी से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होने लगी है। महिलाएं घरेलू बजट गड़बड़ाने से परेशान हैं। विजयलक्ष्मी राजपूत का कहना है कि बाजार में खुले रुपये आ ही नहीं रहे हैं। बड़े नोटों का चलन बाजार में बंद हो चुका है। खुले रुपये नहीं होने से घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो रहा है। बीना श्रीवास्तव का कहना है कि घरेलू बजट के साथ ही बच्चों की फीस भी जमा नहीं होने के साथ ही दुकानों से रोजमर्रा की खरीदारी भी नहीं हो पा रही है। दैनिक उपयोग की वस्तुएं तक खरीदने में लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

किराना दुकानदार नेकसे गुप्ता का कहना है कि दुकानदार भी आखिर कब तक उधार सौदा दें। उनको तो उधार में सौदा नहीं मिलती है। सौदा खरीदते समय उनको नगद ही देना पड़ता है। अब तो उन्होंने उधार ही देना बंद कर दिया है। सब्जी विक्रेता राजू का कहना है कि नोटबंदी के बाद वह नियमित ग्राहकों को सब्जी उधार दे देता था। अब तो उनको मंडी से भी आढ़तियों ने सब्जी उधार देना बंद कर दिया है। उधारी नहीं करने से उनकी रोजाना की बिक्री प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed