फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Nomination from today will Videography

नामांकन आज से, होगी वीडियोग्राफी

Mon, 23 Jan 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 23 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Nomination from today will Videography
नामांकन आज से, होगी वीडियोग्राफी - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। इस दौरान वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सोमवार को नामांकन स्थल का निरीक्षण करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी रिटर्निंग आफीसर निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सजग रहें। नामांकन प्रक्रिया की सीसीटीवी, वीडियो रिकार्डिंग कराई जाए। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी व उसके चार प्रस्तावक ही मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने बैरीकेडिंग को और मजबूत करने को कहा। विधान सभा क्षेत्र मैनपुरी के  नामांकन न्यायालय उप जिलाधिकारी कक्ष संख्या 21 में, भोगांव विधान सभा क्षेत्र के नामांकन न्यायालय राजस्व अधिकारी कक्ष संख्या 25 में, विधान सभा क्षेत्र किशनी के नामांकन न्यायालय अपर जिलाधिकारी के कक्ष संख्या15 में, करहल विधान सभा क्षेत्र के नामांकन न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कक्ष संख्या 12 में 31 जनवरी तक होंगे। एक फरवरी को नाम निर्देशन पत्रों की जांच, तीन फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed