फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   No water in the canal, farmers worried

Mainpuri News: नहर माइनर में नहीं पानी, किसान चिंतित

Sun, 07 Dec 2025 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 07 Dec 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
No water in the canal, farmers worried
फोटो 1 ग्राम तिसौली में स्थलीय सत्यापन करती सोशल ऑडिट टीम। संवाद
बेवर। लोअर गंग नहर ब्रांच बेवर में पानी नहीं है। इससे किसान रबी की फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों ने बेवर ब्रांच नहर में पानी छोड़ने की गुहार डीएम से लगाई है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान फसल की सिंचाई के लिए नहर पर आश्रित हैं।
विज्ञापन


गेहूं और सरसों की बुवाई करीब एक माह पहले हो चुकी है। नमी बनाए रखने और कीटों से फसल बचाने के लिए सिंचाई की आवश्यकता हो रही है। किसान यदि निजी साधनों से सिंचाई करते हैं तो उनकी लागत बढ़ जाएगी। किसानों का कहना है कि सोवनपुर, पटियाहार, बमिंया, टोडरपुर, शिवसिंहपुर, नगरिया, धीरपुर जलालपुर, भूड़हार, भूड़पटिया, बड़ेपुर, मानपुर हरी, कुसलपुर, विल्सड़ा, बागपुर, लालापुर, कमलपुर, सैदपुर, रामपुर, गग्गरपुर, खांकेताल, खिरिया, बझेरा, दौलतपुर, मझोला, खजुरिया, करपिया, बनकिया, रायपुर, जोगा, पुरैया में सिंचाई का साधन नहर ही हैं। सुरेंद्र सिंह, संतोष सिंह राजाराम, गोपाल सिंह का कहना है कि नहर में पानी नहीं होने से सिंचाई की समस्या आ रही है।
विज्ञापन



किसानों की समस्या की जानकारी मिली है। बेवर ब्रांच गंग नहर में पानी छोड़े जाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। - संध्या शर्मा, एसडीएम, भोगांव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed