फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   No vehicles parked in the parking zone raise crane

नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन उठाएगी क्रेन

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
No vehicles parked in the parking zone raise crane
मैनपुरी। नगर क्षेत्र में जाम की समस्या लाइलाज बनती जा रही है। नगरपालिका क्षेत्र में नो पार्किंग जोन चिन्हित कर वहां बोर्ड लगाएगी और पुलिस के साथ मिलकर जाम की समस्या से लोगों को छुटकारा दिलाए जाने का प्रयास किया जाएगा। क्योंकि जाम का प्रमुख कारण नो पार्किंग जोन में वाहनों का आड़ा तिरछा खड़ा करना है। यदि वहां कोई वाहन खड़ा मिलता है तो ट्रैफिक पुलिस क्रेन वाहन से उसे उठाकर ले जाएगी।
विज्ञापन

नगर के प्रमुख मार्ग कचहरी रोड, देवी रोड, बजाजा बाजार, लेनगंज, रायजादा रोड पर दिन के समय तो लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। जाम का प्रमुख कारण नो पार्किंग जोन में सड़क किनारे और सड़क के बीच में गलत ढंग से बाइक और कार खड़ी करना है। कई बार वाहन खड़े करने से मना करने पर दुकानदारों से लोगों की बहस भी हो जाती है। पुलिस ने कई बार लोगों को गलत ढंग से वाहन न खड़े करने की हिदायत दी, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन

अब पुलिस और नगर पालिका ने जाम की समस्या से निजात के लिए मिल कर अभियान चलाने का निर्णय लिया है। नगर पालिका जल्द ही नगर क्षेत्र में नो पार्किंग जोन के बोर्ड लगवाएगी। नो पार्किंग जोन में यदि गलत ढंग से वाहन पार्क मिले तो यातायात पुलिस की क्रेन उन वाहनों को उठाकर कोतवाली ले जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका के अधिकारियों से शीघ्र बोर्ड लगाने को कहा गया है। यातायात पुलिस क्रेन लेकर दिनभर नगर क्षेत्र में भ्रमण करेगी। गलत ढंग से पार्क वाहनों को पुलिस क्रेन से ले जाकर कोतवाली में खड़े कर देगी। वहां जुर्माना अदा करने के बाद ही वाहन छोड़ा जाएगा।

राकेश शंकर, एसपी मैनपुरी

यातायात पुलिस ने शुक्रवार को क्रेन रिहर्सल के तौर पर नगर क्षेत्र में निकाली है। लोगों को जागरूक किया गया है कि वह गलत ढंग से वाहन पार्क न करें। जल्द ही क्रेन से वाहन उठाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। वाहन क्रेन पर पहुंचने के बाद कम से कम 1100 और अधिक से अधिक दो हजार रुपये जुर्माना की रसीद काटने के बाद ही वाहन स्वामी को सौंपा जाएगा।
धर्मपाल सिंह, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed