{"_id":"6ac53281ec7efec56c0eb9aa","slug":"no-helmet-worn-haste-led-to-the-accident-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-168217-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: हेलमेट नहीं लगाया, जल्दबाजी बनी हादसे का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: हेलमेट नहीं लगाया, जल्दबाजी बनी हादसे का कारण
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। जीटी रोड पर हुए दर्दनाक हादसे में यातायात नियमों की अनदेखी और जल्दबाजी भी एक बड़ा कारण बनकर सामने आई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि बाइक सवार बॉबी ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। इसके अलावा एक ही दोपहिया वाहन पर चार लोग सवार था। जल्दबाजी के चलते कंटेनर को गलत तरीके से ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक उसके पिछले पहिये की चपेट में आ गई।
बॉबी को सुबह मैनपुरी पहुंचकर ड्यूटी पर जाने की जल्दी थी जिस कारण वह तड़के अंधेरे में ही निकल गया था। परिजनों के मुताबिक, इसी हड़बड़ी में बॉबी अपना हेलमेट और बैग मामा ससुर के घर पर ही भूल गया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, मौके पर कोई हेलमेट नहीं मिला है। ऐसे में अगर हेलमेट पहना होता, तो शायद घायल बॉबी के सिर में लगी चोटों की गंभीरता कुछ कम हो सकती थी।
ओवरटेक में बरतें विशेष सावधानी
हाईवे पर वाहन चलाते समय लेन अनुशासन और सुरक्षित दूरी का पालन बेहद जरूरी है। दोपहिया वाहनों को अपनी निर्धारित लेन में चलना चाहिए। ओवरटेक करते समय पीछे से आ रहे वाहनों की गति, दूरी और सड़क की स्थिति का पूरा ध्यान रखना चाहिए। भारी वाहनों को गलत तरीके से या पर्याप्त दूरी के बिना ओवरटेक करना जानलेवा साबित हो सकता है।