{"_id":"585eb41a4f1c1b0f15e3a108","slug":"no-entry-was-fun-took-one-hour-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो एंट्री बनी मजाक, लगा एक घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो एंट्री बनी मजाक, लगा एक घंटे जाम
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sat, 24 Dec 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
नो एंट्री बनी मजाक, लगा एक घंटे जाम
- फोटो : अमर उजाला
नगर में नो एंट्री बेअसर साबित हो रही है। भीड़भाड़ वाले बाजार में टेंपो तथा भारी वाहनों के नो एंट्री वाले समय में प्रवेश करने से जाम के हालात बन जाते हैं। शनिवार की दोपहर सदर बाजार में भारी वाहनों के जल्दी निकलने के चक्कर में जाम लग गया। जिससे एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे।
बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए नो एंट्री व्यवस्था लागू है। जिसके तहत भारी वाहनों का नगर में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक प्रवेश रोका गया है। होमगार्ड तथा ट्रैफिक कर्मियों की लापरवाही से भारी वाहन नगर के बीच प्रवेश कर जाते हैं। जिससे जाम के हालात बन जाते हैं।
शनिवार की दोपहर लगभग एक बजे दो जीप तथा चार टेंपो नगर में प्रवेश कर गए। जल्दी निकलने के चक्कर में वाहन फंसने से सदर बाजार में जाम लग गया। बाजार से गुजर रहे लोग तथा वाहन जाम में फंस गए। जाम खुलवाने के लिए कोई भी पुलिसकर्मी अथवा ट्रैफिककर्मी वहां नहीं पहुंचा। लगभग एक घंटे बाद जाम खुलने पर यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन
दुकानदार सुशील जैन, मनीष जैन, संतोष गुप्ता, सरफराज अहमद सिद्दीकी, शरद अग्रवाल का कहना है नो एंट्री का कड़ाई से पालन तथा भारी वाहनों का प्रवेश रोका जाना चाहिए। सीओ सिटी राजेश चौधरी का कहना है नो एंट्री के समय में नगर में भारी वाहनों का प्रवेश पाए जाने पर वाहन चालकोें के साथ ही ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।