फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   next hearing of death of girl student at Navodaya Vidyalaya case will be held on seventeen June in Mainpuri

नवोदय में दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या का मामला: गले-शरीर पर थे चोट के निशान, 17 जून को होगी दोस्त की गवाही

Sat, 03 Jun 2023 05:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Jun 2023 05:55 PM IST
सार

मैनपुरी में नवोदय विद्यालय में दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या के मामले में अगली सुनवाई 17 जून को तय की गई है। छात्रा के गले और शरीर पर चोट के निशान मिले थे। मामले की सुनवाई स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट के न्यायालय में चल रही है।

विज्ञापन
next hearing of death of girl student at Navodaya Vidyalaya case will be held on seventeen June in Mainpuri
मैनपुरी में नवोदय में दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या का मामला: 17 जून को होगी दोस्त की गवाही - फोटो : अमर उजाला, आगरा

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रा की मौत के मामले में 17 जून को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट के न्यायालय में सुनवाई होगी। शनिवार को पीठासीन अधिकारी के नहीं होने से मुकदमे की सुनवाई टल गई है। अब अगली तारीख में छात्रा की सहपाठी की गवाही कराई जाएगी।

विज्ञापन

भोगांव थाने में दर्ज है रिपोर्ट

शहर निवासी एक बालिका जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा थी। उसकी 16 सितंबर 2019 को विद्यालय के हॉस्टल में मौत हो गई गई थी। छात्रा के पिता ने दुष्कर्म करने के बाद छात्रा की हत्या करने की रिपोर्ट भोगांव थाने में लिखाई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई थी। छात्रा के गले तथा शरीर पर चोटों के निशान मिले थे। वर्तमान में रिपोर्ट की विवेचना एसआईटी द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- साहब! पति को बुढ़ापे में हुआ इश्क: हर महीने जाते हैं लंदन, रात-रात भर करते चैटिंग, थाने पहुंची महिला का

विज्ञापन
विज्ञापन

03 जून को नहीं हो सकी सुनवाई

मुकदमे की सुनवाई स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट के न्यायालय में चल रही है। छात्रा के माता पिता के बयान कोर्ट में दर्ज हो चुके हैं। छात्रा की सहपाठी की गवाही कराने के लिए तीन जून की तारीख तय की गई थी। शनिवार को पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। मृतका की सहपाठी की गवाही कराने के लिए अब 17 जून की तारीख तय की गई है।

उच्च न्यायालय में भी हो रही सुनवाई

सामाजिक कार्यकर्ता एमपी सिंह की याचिका पर उच्च न्यायालय में भी इस मामले की सुनवाई चल रही है। मामले की जांच कर रही एसआईटी से उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने प्रगति आख्या मांगी है। एसआईटी टीम अभी तक जांच पूरी नहीं कर सकी है। एसआईटी की द्वितीय टीम प्राचार्या सुषमा सागर के खिलाफ छात्रा को आत्म हत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में जेल भेज चुकी है। प्राचार्या उच्च न्यायालय प्रयागराज से जमानत पर चल रही हैं।

यह भी पढ़ेंः- आठवीं की छात्रा से छेड़छाड़: गली में युवक ने रोका, हाथ पकड़कर होटल चलने का बनाने लगा दबाव;

माता-पिता के बयान हो चुके दर्ज 

एडीजीसी अनूप कुमार यादव ने कहा कि मुकदमे की सुनवाई के दौरान न्यायालय में मृतका के माता और पिता के बयान दर्ज हो चुके हैं। अब छात्रा की सहपाठी की गवाही होनी है। तय तारीख पर गवाह की गवाही कराने का अभियोजन पक्ष का हमेशा प्रयास रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed