फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   New generation full respect to the elderly

नई पीढ़ी बुजुर्गों को दे पूरा सम्मान

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
New generation full respect to the elderly
बेवर। शहीद मेला एवं ग्राम विकास किसान प्रदर्शनी के मंच पर सोमवार को वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सुमंत गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी अपने बुजुर्गों को पूरा सम्मान दे। पाश्चात्य सभ्यता को अपने ऊपर हावी न होने दें। समाज में जागरूकता के अभाव में कई जगहों पर वृद्धजनों की अनदेखी की जा रही है। सम्मान समारोह में पूर्व चेयरमैन गयाराम दीक्षित, सुरेशबाबू गुप्ता, देवीदीन दीक्षित, रनवीर सिंह राठौर, रामप्रकाश राठौर, छेदालाल शाक्य, भगवान दास गुप्ता, इंद्रपाल यादव, ज्ञानजी शुक्ला, निसार अली को कार्यक्रम संयोजक रमेश चंद्र गुप्ता तथा मुख्य अतिथि डाक्टर सुमंत गुप्ता और एसडीएम भोगांव विजयप्रताप ने स्मृति चिन्ह भेंटकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर केएम चिल्ड्रंस एकेडमी तथा गुरुकुल हायर सेकेंडरी के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। संचालन इंद्रपाल सिंह यादव ने किया। इस मौके पर सुनील मिश्रा, जितेंद्र सिंह, रवेंद्र सिंह, सांमत सिंह चौहान, विजय सिंह वैस, दयाराम यादव, हाजी इदरीश अली, राघवेंद्र दुबे, उमेश राठौर, राज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed