फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Neutralization of orders, contracts open on highway

आदेश दिखे बेअसर, हाईवे पर खुले रहे ठेके

Sat, 01 Apr 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 01 Apr 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Neutralization of orders, contracts open on highway
आदेश दिखे बेअसर, हाईवे पर खुले रहे ठेके - फोटो : अमर उजाला
सरकार द्वारा 31 मार्च के बाद से हाइवे पर ठेका न खोले जाने के आदेश एक अप्रैल को जनपद में कई स्थानों पर हवा में उड़ते नजर आए। नगर के आगरा रोड पर देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानें खुली दिखीं। वहीं कार्रवाई के नाम पर आबकारी विभाग की टीम ने भी नगर में निरीक्षण नहीं किया।
विज्ञापन


सरकार की ओर से 31 मार्च के बाद हाईवे पर निर्धारित दूरी पर देशी, अंग्रेजी, बियर आदि के ठेका संचालित न होने देने के आदेश जारी किए गए थे। नए सत्र की आवंटन प्रक्रिया में कई दुकानों को निरस्त कर दिया गया है। हाइवे पर किसी भी ठेका को संचालित न किए जाने के आदेश भी दिए गए थे। शनिवार को नगर के आगरा रोड पर अंग्रेजी शराब का एक ठेका दिनभर खुला रहा। वहां खरीददार भी शराब खरीदते नजर आए। बता दें कि यह मार्ग हाईवे में चयनित है। वहीं कुछ दूरी पर ही एक देशी शराब का ठेका भी खुला रहा। सरकार के आदेशों को हवा में उडा रहे इन लोगों पर आबकारी टीम की भी नजर नहीं पड़ी। न हीं टीम ने निरीक्षण कर हाईवे पर ठेकों को चेक करने की जरूरत ही समझी। डीएम चंद्रपाल सिंह का कहना है कि आदेशों का कड़ाई से पालन कराए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। अगर कोई भी नियम तोड़ता पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed