फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Must find connection elsb

कनेक्शनों पर लगाना होगा ईएलएसबी

Sat, 10 Jan 2015 09:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Updated Sat, 10 Jan 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी जिले में पांच किलोवाट से अधिक अधिभार के 1700 से अधिक कनेक्शन हैं। इनमें अभी तक सुरक्षा के लिहाज से ईएलएसबी (अर्थ लीकेज सर्किट ब्रेकर) नहीं हैं। जिससे विद्युत सुरक्षा नियमावली का उल्लंघन हो रहा है। अब विद्युत सुरक्षा निदेशालय ऐसे कनेक्शनों की सूची लेकर छापेमारी करेगा।
विज्ञापन





विद्युत सुरक्षा नियमावली 1956 की धारा 61 के तहत पांच किलोवाट से अधिक के कनेक्शन पर अर्थ लीकेज सर्किट ब्रेकर लगाना अनिवार्य है। इससे जहां दुर्घटनाओं से सुरक्षा होती है वहीं शॉर्ट सर्किट से आगजनी की घटनाओं पर भी अंकुश लगता है। लेकिन जनपद में इसका पालन नहीं किया जा रहा है। जनपद में विभागीय आंकड़ों पर नजर डालें तो पांच किलोवाट से अधिक के 1700 से अधिक क नेक्शन हैं। इनमें से अधिकांश पर एएलएसबी नहीं हैं। जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। लेकिन अब इन कनेक्शनों पर विभाग छापेमारी की तैयारी कर रहा है। जिससे की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जा सके।
विज्ञापन




जनपद में लगभग 1700 कनेक्शन पांच किलोवाट से अधिक के हैं। इनके यहां अर्थ लीकेज सर्किट ब्रेकर लगवाए जाने हैं। उपभोक्ताओं को यह स्वयं लगाना होता है। उपभोक्ताओं को इस तरह के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

                           बीपी कठेरिया

                 अधिशासी अभियंता विद्युत द्वितीय खंड

कनेक्शन धारकों की सूची तैयार की गई है। शीघ्र ही उनके यहां चेकिंग की जाएगी। निर्धारित समय सीमा के अंदर अर्थ लीकेज सर्किट ब्रेकर लगाने को कहा जाएगा। ऐसा न होने पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
                       अनवार आलम
               सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed