{"_id":"694ad89e38268957dd0e8e0f","slug":"munimji-super-kings-became-the-mpl-champion-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-151052-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: मुनीम जी सुपर किंग्स बनी एमपीएल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: मुनीम जी सुपर किंग्स बनी एमपीएल चैंपियन
Tue, 23 Dec 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो 37 मुनीम जी सुपर किंग्स के खिलाड़ियों को विजेता कप प्रदान करते अतिथि। स्रोत आयोजक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित मैनपुरी प्रीमियर लीग का समापन हो गया। मुनीम जी सुपर किंग्स की टीम काे विजेता घोषित किया गया। अतिथियों ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।
मुनीम जी सुपर किंग्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एकता क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 150 रन बनाए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुनीम जी सुपर किंग्स के 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अंपायर के निर्णय का क्षेत्ररक्षण कर रही टीम ने विरोध जताया और मैदान छोड़ दिया।
निर्धारित समय तक टीम के खिलाड़ियों की ओर से मैदान में नहीं आने के कारण अंपायर ने मुनीम जी सुपर किंग्स की टीम को विजेता घोषित कर दिया। मुख्य अतिथि डॉ़ सतीश गुप्ता और अनुपम गुप्ता ने विजेता टीम के कप्तान को विजेता कप और एक लाख रुपये की धनराशि प्रदान की।
विज्ञापन
आयोजकों पर लगाए आरोप
एमपीएल में फाइनल मैच के दौरान विवाद उत्पन्न हो गया। दूसरी पारी की आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद को अंपायर की ओर नो बॉल करार देने के बाद एकता क्रिकेट क्लब के फ्रेचाइज राजेश खटिक ने नाराजगी व्यक्त की। एक वायरल वीडियो पर उन्होंने आयोजकों पर दूसरे टीम को जिताने का आरोप लगाया। विवाद के बाद एकता टीम के खिलाड़ियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मैदान छोड़ दिया, जिसके चलते मैच पूरा नहीं हो सका। इससे पहले सोमवार को भी एमपीएल में दो टीमों के प्रशंसकों के बीच तनातनी देखी गई थी।