फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Mr. Urs of Sufi saint Haji Maulvi Abdul Ghani today

सूफी संत हाजी मौलवी अब्दुल गनी साहब का उर्स आज से

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Mr. Urs of Sufi saint Haji Maulvi Abdul Ghani today
भोगंाव। सूफी मौलवी अब्दुल गली खां का उर्स बड़े ही शान-ओ-शौकत के साथ मनाया जाता है। इसकी तैयारियों को अमलीजामा पहना दिया गया है। गुरुवार से शुरू हो रहे उर्स के लिए अकीदतमंद, जायरीन और मुरीद आ चुके हैं। आज से दरबार में हाजिरी लगाने वालों का सैलाब उमड़ेगा। लोगों की अकीदा है कि यहां पर सच्चे दिल से मांगी जाने वाली हर मुराद पूरी होती है। यहां पर मजहबों की दीवार टूटती नजर आती हैं।
विज्ञापन

सूफी संत हाजी मौलवी अब्दुल गनी साहब के मुकद्दस मजार पर हाजिरी लगाने को देश ही नहीं विदेशों  से भी अकीदतमंद उर्स के दौरान आते हैं। इनकी पैदाइश फर्रुखाबाद जिले के कस्बा कायमगंज में हुजूर हसन खां साहब पठान घराने में हुआ था। 13 वर्ष की उम्र में उनके पिता कुबेरपुर में खलीफा हाजी अहमद अली खां के पास तालीम हासिल कराने के लिए उन्हें छोड़ आए थे। जहीन (बुद्धिमान) होने की वजह से हमेशा सर्वोच्च स्थान हासिल किया। कस्बा भोगांव में सहायक अध्यापक बाद में डिप्टी इंस्पेक्टर बना दिए गए। वर्ष 1933 में अवकाश प्राप्त किया। बताते हैं कि सूफी संत का कस्बे के प्रख्यात महात्मा रामचंद्र महाराज और महात्मा रघुवर दयाल से विशेष लगाव था। जिंदगी के आखिरी दिनों में उन्होंने कहा कि यदि मुझे कब्रिस्तान में दफनाया गया तो हमारे दूसरे मित्र और शिष्य मुझसे कट जाएंगे इसलिए ऐसे स्थान का चयन किया जाए जहां सभी धर्मों के लोग बिना किसी भेदभाव के आ सके। इतना सुनते ही उनके मित्र महात्मा रघुवर दयाल ने अपनी 16 बीघा जमीन इस संत के नाम कर दी और फिर 30 मार्च 1942 को महान संत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आखिरी ख्वाहिश के तहत उन्हें उसी 16 बीघा जमीन में दफनाया गया। जहां हर वर्ष 24, 25, 26 दिसंबर को सालाना उर्स लगता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed