फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   moped riding boy died in container collision in Mainpuri while grandmother and maternal uncle were injured

कंटेनर ने मोपेड में मारी टक्कर: बालक की मौत, दादी और मामा घायल, जेल में बंद पिता से मिलने जा रहा था

Sat, 29 Apr 2023 06:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Apr 2023 06:31 PM IST
सार

मैनपुरी में कंटेनर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में एक बालक की मौत हो गई। जबकि उसकी दादी और मामा घायल हो गए। बालक जेल में बंद अपने पिता से मिलने जा रहा था। 

विज्ञापन
moped riding boy died in container collision in Mainpuri while grandmother and maternal uncle were injured
बालक कन्हैया (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की सुबह मोपेड सवारों को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक 11 वर्षीय बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दादी और मामा घायल हो गए। बालक जेल में निरुद्ध पिता से मिलने के लिए जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लिया है। 

विज्ञापन

मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर हुआ हादसा 

बिछवां थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी रेशमवती का पुत्र रामवरन एक मामले में जिला कारागार में निरुद्ध चल रहा है। शनिवार को रेशमवती अपने 11 वर्षीय नाती कन्हैया और पुत्र के साले शंकरपाल निवासी भारापुर जरारे, थाना एलाऊ के साथ मोपेड से पुत्र से मिलाई करने जा रही थीं। मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर नगला पजाबा के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ने मोपेड में टक्कर मार दी। 

विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा

हादसे में 11 वर्षीय कन्हैया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं रेशमवती और शंकर पाल घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे की खबर मिलने के बाद अन्य परिजन भी मॉर्चरी पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंटेनर को पुलिस ने कब्जे में लिया

सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नगला पजाबा के पास सड़क हादसा हो गया है। हादसे में एक बालक की मौत हुई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। कंटेनर को पकड़ लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed