{"_id":"57b84b754f1c1bc61a6eb325","slug":"monday-will-decide-on-the-arrest-of-totaram","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोताराम की गिरफ्तारी पर सोमवार को होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोताराम की गिरफ्तारी पर सोमवार को होगा फैसला
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sat, 20 Aug 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में बूथ कैप्चरिंग करने के आरोपी पैकफेड चेयरमैन तोताराम यादव की गिरफ्तारी पर सोमवार को फैसला सुनाया जाएगा। शनिवार को जिला जज की कोर्ट में सीजेएम के फैसले के खिलाफ हुई बहस के बाद जिला जज ने निर्णय सुरक्षित कर 22 अगस्त की तारीख निर्धारित कर दी है।
जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में पैकफेड चेयरमैन तोताराम यादव बेवर वार्ड से चुनाव लड़े थे। रायपुर मतदान केंद्र पर मतदान के दिन उन पर बूथ कैप्चरिंग करने का वीडियो वायरल होने के बाद उनके खिलाफ थाना बेवर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने उनको लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव की सभा के दौरान गिरफ्तार किया था। बाद में सीने में दर्द की शिकायत के चलते उनको जमानत पर रिहा कर दिया गया था। पुलिस ने उनके खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में भेज दी। इस मामले में 26 अगस्त को सुनवाई होनी है। सीजेएम ने उनकी गिरफ्तारी के वारंट जारी किए हैं। उधर, गिरफ्तारी वारंट के खिलाफ तोताराम के वकील वेदप्रकाश यादव द्वारा दायर की गई याचिका पर शनिवार को जिला जज उमेश कुमार शर्मा की कोर्ट में बहस हुई। वेदप्रकाश ने गिरफ्तारी वारंट को विधि विरुद्ध बताते हुए वारंट की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। जिला जज ने बहस सुनने के बाद निर्णय सुरक्षित कर लिया है। तोताराम की गिरफ्तारी पर सोमवार को फैसला सुनाया जाएगा।