{"_id":"63d524c695bd2a737635d7b7","slug":"miscreants-looted-car-by-taking-driver-hostage-and-fled-by-throwing-it-on-roadside-in-mainpuri-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर लूटी कार, सड़क किनारे फेंककर फरार, आगरा से बुक करके ले गए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर लूटी कार, सड़क किनारे फेंककर फरार, आगरा से बुक करके ले गए थे
Sat, 28 Jan 2023 07:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 28 Jan 2023 07:06 PM IST
सार
आगरा से चार बदमाश एक कार बुक करके मैनपुरी ले गए। रास्ते में चालक को बंधक बनाकर उसकी नगदी, मोबाइल व कार लूट ली। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर पीटा और उसकी कार लूटकर फरार हो गए। यहीं नहीं उसका मोबाइल और नगदी भी लूट ले गए। यह घटना फिरोजाबाद में घटी। इसके बाद चालक को बंधक बनाकर उसे करहल थाना क्षेत्र में फेंककर भाग गए।
विज्ञापन
आगरा के नूर की बगीची इंदिरापुरी निवासी मोहम्मद कादिर अपनी कार टैक्सी चलाता है। शनिवार की सुबह चार बदमाशों ने उसकी कार मैनपुरी के लिए बुक की। वह लोग आगरा से निकलने के बाद फिरोजाबाद पहुंचे। इसी समय कार में बैठे बदमाश चालक से जानबूझकर बहस करने लगे। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए चालक कादिर को पीटना शुरू कर दिया और उसे बंधक बना लिया।
विज्ञापन
इसके बाद एक बदमाश कार चलाने लगा। बदमाशों ने कादिर की जेब में रखा मोबाइल, 650 रुपये नकद छीन लिया। इसके बाद मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के गंभीरा गांव के पास चालक को फेंककर कार लेकर भाग गए।
विज्ञापन
होश आने पर पीड़ित कादिर थाना पहुंचा। यहां पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष कुशल पाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल जनपद फिरोजाबाद का है। फिर भी चालक से मिले हुलिया आदि के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।