फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Minister of Finance took the symbolic meaning

वित्त मंत्री की निकाली प्रतीकात्मक अर्थी

Mon, 21 Mar 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Mon, 21 Mar 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Minister of Finance took the symbolic meaning
वित्त मंत्री की निकाली प्रतीकात्मक अर्थी - फोटो : अमर उजाला
 सराफा व्यवसायियों को ज्वैलरी पर एक प्रतिशत उत्पाद शुल्क लगाए जाने के विरोध में आंदोलन जारी है। सोमवार को सराफा व्यवसायियों ने बाजार बंद रखकर वित्त मंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली। कहा कि उत्पाद शुल्क न हटाए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

सोमवार को बाजार बंद कर संता-बसंता चौराहा से सराफा व्यवसायियों ने वित्त मंत्री अरुण जेटली की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली। जिसे बाजार में घुमाया गया। बाद में पुन: संता बसंता चौराहा पर पहुंचकर बैठक की। लव वर्मा ने कहा कि सराफा व्यवसायी पिछले 20 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं।  केंद्र सरकार और वित्त मंत्री कोई सुनवाई नहीं कर रहे। अब वह लोग भी पीछे नहीं हटेंगे। सराफा व्यवसायी उत्पाद शुल्क वापस न होने पर आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन


मनोज वर्मा ने कहा कि उत्पाद शुल्क वापस लेने के बारे में केंद्र सरकार ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। ऐसा लग रहा है कि सरकार को सराफा व्यवसायियों की कोई चिंता नहीं है। सरकार को यह सोचना चाहिए। बैठक में हिमांशु वर्मा, विमलेश, ज्ञान गुप्ता, कृष्ण कुमार पांडेय, विनय पंडित, छोटू, अंकित, अंकुर वर्मा, पंकज वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed