फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   minee bas palatee, 36 ghaayal

मिनी बस पलटी, 36 घायल

Sun, 24 Apr 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 24 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
minee bas palatee, 36 ghaayal
हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना क्षेत्र में लगुन चढ़ाकर शनिवार रात लौट रही मिनी बस कुरावली-घिरोर मार्ग पर असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 36 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा बस चालक की झपकी लगने पर हो गया।
विज्ञापन


शनिवार की रात फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद के गांव नगला पंचम निवासी राजेंद्र पुत्र तेजराम की बेटी की लगुन थाना औछा के गांव दूल्हापुर निवासी राकेश पुत्र नेकसेलाल के यहां आई थी। एक स्कूल की मिनी बस से लगभग 36 लोग आए थे। लगुन चढ़ाने के बाद सभी लोग तीन दो बजे गांव लौट रहे थे। जैसे ही मिनी बस कुरावली-घिरोर मार्ग स्थित गांव विशनपुर से आगे निकली, तभी चालक को झपकी लग गई और बस असंतुलित होकर सड़क किनारे खड्ड में जाकर पलट गई। इससे बस में सवार सभी लोग घायल हो गए। चीख-पुकार पर गांव के लोग जाग गए और मौके पर पहुंचकर सभी लोगों को बाहर निकाला और थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।  
विज्ञापन

यह लोग हुए घायल
हादसे में  नीरज (24), सोमपाल (60), सचिन (13), नीतेश (17),  सरवन (48), हेम सिंह (45), रंजीत (45), जीतू (20), गिरीश, निवासी नगला पंचम, संतोष (18) निवासी गांव रायपुर थाना मोहम्मदाबाद, पप्पू (45) निवासी गांव धरेदा थाना कुरावली सहित 36 लोग घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र में उपचार के उपरांत छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल कर्मियों ने दिखाई तत्परता  
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद डाक्टर आनंद किशोर ने घायलों के अस्पताल पहुंचते ही तत्काल स्वास्थ्य कर्मियों को बुला लिया और आनन-फानन में घायलों को उपचार मुहैया कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed