{"_id":"fdc235067cb82841bf88b371d49acdba","slug":"mayan-sage-yoga-has-flourished-in-muay-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग मय हुई मयन ऋषि की तपोभूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग मय हुई मयन ऋषि की तपोभूमि
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार सुबह छह बजे से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन
विज्ञापन
किया गया था। इसके चलते सुबह पांच बजे से ही बड़ी संख्या में लोग परिवार
और बच्चों सहित क्रिश्चियन मैदान की ओर जाते दिखे। शहर के इस सबसे बड़े
आयोजन को लेकर देहात क्षेत्र में भी बड़ी उत्सुकता देखी गई। यही कारण रहा
कि शहर से लगते देहात के क्षेत्रों से जैसे रठेरा, टिंडौली, नगरिया,
बरौली, भटानी, लालपुर, ललूपुर, ब्यौंतिखुर्द समेत तमाम गांवों से सैकड़ों
की संख्या में लोग शिविर में भाग लेने आए।
ठीक छह बजे योग शिविर का आरंभ सीएमओ डाक्टर वीके गुप्ता और पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता ने किया। इसके बाद शुरू हुआ योग करने का अटूट सिलसिला जो लगभग एक घंटे तक चला। इस दौरान 80 साल के बुजुर्ग से लेकर 10 साल तक के बच्चे तल्लीनता से योग सीखते नजर आए।
शिविर में प्रशिक्षक राजकुमार, लक्ष्मी नरायन, सुंदर, बल्लू, राजन, कमल ने लोगों को विभिन्न योग क्रियाएं कर के दिखाईं। वहीं चंद्र प्रकाश और डाक्टर उदय शर्मा ने योग के बारे में जानकारी दी। ठीक सात बजे योग शिविर का समापन संकल्प दिलाने के साथ हुआ। इस दौरान संस्था की सदस्याओं ने भजन भी सुनाए। धन्यवाद ज्ञापन रामनरेश अग्निहोत्री ने दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक धीरेंद्र सिंह चौहान, रमेश कुमार दुबे, बीएसएनएल के एजीएम पियूष द्विवेदी, डाक्टर चंद्रमोहन मौजूद रहे।
सभी संगठनों ने किया सहयोग
मैनपुरी। क्रिश्चियन मैदान में हुए योग कार्यक्रम में तमाम संगठनों ने सहयोग किया। इनमें आर्ट आफ लिविंग बैंगलोर के स्थानीय कार्यकर्ताओं के अलावा, नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस के सदस्य, स्काउट गाइड, विभिन्न कोचिंग सेंटर के छात्र, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, मदर टेरेसा स्कूल के छात्र, आरएसएस के सदस्य, भाजपा के सदस्य, कायस्थ सभा के सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, नीमा के पदाधिकारी व सदस्य आदि शामिल हुए।
बह्माकुमारी ने लगाया शिविर
ब्रह्मकुमारी आश्रम की ओर से नगला जुला में योग शिविर लगाया गया। शुभारंभ डाक्टर उत्तम सिंह यादव, डाक्टर आरएस यादव, अवनींद्र सिंह तोमर, अरुण गुप्ता आदि ने संयुक्त रूप से किया। योग क्रियाएं वेद प्रकाश तोमर ने कराईं। इस दौरान बहन अवंति, एनके बंसल, वजेंद्र, डाक्टर जितेंद्र, राजेश, मनोहर आदि मौजूद रहे।
और इन्होंने किया कुर्सी योग
क्रिश्चियन मैदान में रविवार को हुए योग शिविर में भाजपा के जिला स्तरीय पदाधिकार और जनप्रतिनिधि पहुंचे। वह शायद इसलिए आए थे क्योंकि पार्टी हाईकमान से निर्देश मिले होंगे। अन्यथा शायद वह आते भी नहीं क्योंकि एक घंटे तक चले कार्यक्रम में इनमें से शायद ही किसी ने योग किया हो। सभी पूरे समय कुर्सियों पर आराम फरमाते रहे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मौजूद लोग चुटकी लेते दिखे कि इन लोगों ने तो पूरे समय कुर्सी योग किया है।
योग दिवस पर राजनीति का साया
मैनपुरी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जहां एक ओर पूरा विश्व योग कर रहा था। वहीं मैनपुरी में इस आयोजन पर भी राजनीति का साया पड़ गया। क्रिश्चियन मैदान में हुए शहर के सबसे बड़े आयोजन से भाजपा को छोड़ अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने दूरी बनाए रखी। एक पालिकाध्यक्ष को छोड़ सपा और बसपा व कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यक्रम से नदारद दिखे।
बच्चों और बुजुर्गों में दिखा विशेष उत्साह
मैं बाबा रामदेव के कार्यक्रम देख योग की ओर आकर्षित हुई थी। अभी तक पहले कभी योग करने का मौका नहीं मिला। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर के आयोजन की जानकारी हुई तो परिवार के साथ यहां योग करने चली आई। उसने कहा कि योग करने के बाद काफी अच्छा फील हो रहा है।
अंशिका
योग के बारे में पहले टीवी पर काफी कुछ देखा और सुना है। थोड़ा बहुत योग पहले किया हुआ है। आज यहां इस कार्यक्रम में योग कि विभिन्न क्रियाएं एक साथ कर खुद को काफी स्फूर्तिवान महसूस कर रहा हूं। भविष्य में नियमित रूप से योग करने का प्रयास करूंगा।
दीपक
76 साल के रामजी मिश्र का शिविर में उत्साह देखते ही बनता था। उन्होंने मंच से बताए गए लगभग सभी आसन किए। उन्होंने बताया कि वे पिछले चार साल से लगातार योग कर रहे हैं। यही कारण है कि इतनी उम्र में भी वह निरोगी काया के स्वामी हैं।
रामजी मिश्र
विज्ञापन
मैंने योग के बारे में काफी सुना था। आज इस शिविर में एक घंटे तक योग करने के बाद काफी तरोताजा महसूस कर रहा हूं। आगे से नियमित रूप से योग करूंगा। युवा अभी से नियमित योग करना शुरू कर दें तो शरीर तो निरोगी रहेगा ही, तमाम बुरी आदतों और बीमारियों से छुटकारा भी मिल जाएगा।
सियाराम