{"_id":"588252c74f1c1b632aeff436","slug":"matadaan-mein-lagae-jaenge-300-veediyograaphar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान में लगाए जाएंगे 300 वीडियोग्राफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान में लगाए जाएंगे 300 वीडियोग्राफर
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 20 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
चुनावी बैठक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव से जुडे़ सभी प्रभारी अधिकारी चुनाव की गंभीरता समझकर दायित्वों का निर्वहन निष्ठा से करें। कार्यों के बारे में पूरी जानकारी करें। चुनाव का काम निर्धारित समय सीमा में होना है। इसमें विलंब की गुंजाइश नहीं है। यह निर्देश डीएम चंद्रपाल सिंह ने चुनाव के प्रभारी अधिकारियों की बैठक में दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को हुई बैठक में डीएम ने प्रभारी अधिकारी वीडियोग्राफी से कहा सभी एसडीएम, उड़नदस्तों को वीडियोग्राफर उपलब्ध कराएं। मतदान दिवस हेतु कम से कम 300 वीडियोग्राफर मय वीडियो कैमरे के तैयार रखें। अति संवेदनशील केंद्रों पर ही वीडियोग्राफर तैनात रहेंगे। डीपीआरओ से कहा वह अपने स्तर से अलग से कम से कम 80 वीडियो कैमरे की व्यवस्था रखें। प्रभारी अधिकारी मतपत्र से कहा प्रत्याशियों की सूची फाइनल होते ही 24 घंटे के भीतर डाक पत्र छपवाकर पंजीकृत डाक से सर्विस मतदाताओं को भेजना सुनिश्चित करें।
प्रभारी अधिकारी यातायात से कहा मतदान केंद्रों पर बैरीकेडिंग के साथ-साथ मतदान कार्मिकों के लिए पर्याप्त फर्नीचर चाहिए। सीडीओ वीके गुप्ता, एडीएम एके श्रीवास्तव, वरिष्ठ कोषाधिकारी ब्रजेश कुमार, अधीक्षण अभियंता सत्य प्रकाश, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मयंक शर्मा, आचार्य टीईपी सेंटर जेके त्रिवेदी मौजूद थे।