{"_id":"6a28501afd83bf410205241e","slug":"massive-fire-breaks-out-in-a-sealed-container-parked-near-the-outpost-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-160851-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: चौकी के पास खड़े सीज कंटेनर में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: चौकी के पास खड़े सीज कंटेनर में लगी भीषण आग
Tue, 09 Jun 2026 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
फोटो 16 नवीगंज चौकी परिसर में कोल्ड ड्रिंक लदे कंटेनर में लगी भीषण आग। संवाद
बेवर। नवीगंज चौकी के पास सीज खड़े कंटेनर में मंगलवार दोपहर आग लग गई। केबिन में लगी आग ने कुछ ही देर में पूरे ट्रक को चपेट में ले लिया। धमाकों के साथ टायर फट गए। दससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
थाना क्षेत्र में नवीगंज चौकी क्षेत्र के तरावादेव टोल प्लाजा पर सीओ ट्रैफिक दीपशिखा ने चेकिंग अभियान के दौरान चालक के नशे में मिलने पर कुछ वाहनों को सीज किया था। सीज किए गए वाहनों को चौकी परिसर के पास खड़ा कराया गया है। मंगलवार को कोल्डड्रिंक से लदे एक सीज कंटेनर के केबिन में किसी वजह से आग लग गई। जब तक जानकारी हुई, आग तेजी के साथ कंटेनर के चारों ओर फैल चुकी थी।
धमाकों के साथ कंटेनर के टायर फटने लगे। जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। करीब आधा घंटे बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे, आग बुझाने के लिए पानी की बौछार की मगर कुछ देर में ही पानी खत्म हो गया। जिसके बाद कस्बा किशनी से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। कंटेनर में लगी आग में उसमें लदा काफी माल भी जल गया। पुलिस आग लगने के कारण की जांच कर रही है।