फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, in-laws flee leaving the body behind

Mainpuri News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, शव छोड़ भागे ससुरालीजन

Tue, 24 Feb 2026 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 24 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, in-laws flee leaving the body behind
फोटो12 मृतका सपना का फाइल फोटो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बैजनाथपुर में रविवार शाम विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके पक्ष के आने से पहले ससुरालीजन शव घर में छोड़कर भाग गए। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। भाई ने आरोप लगाया कि दो लाख रुपये और दो तोले की चेन मांगी जा रही थी। पुलिस ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र के गांव लोधापुर निवासी आदेश सिंह ने बताया कि बहन सपना (26) की शादी जुलाई 2024 में कोतवाली क्षेत्र के गांव बैजनाथपुर निवासी शिव कुमार उर्फ बीटू के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन दो लाख रुपये, दो तोला सोने की चेन की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था। जानकारी के बाद उन लोगों ने बहन के ससुरालीजन को समझाने का प्रयास किया, मगर पति शिव कुमार, सास गुड्डी देवी और देवर विकास नहीं माने। रविवार शाम को उन्हें बैजनाथपुर के किसी व्यक्ति ने फोन कर बहन की मौत के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

वह जब बैजनाथपुर पहुंचे तो बहन का शव जमीन पर पड़ा था, गले और शरीर पर चोट के निशान थे। सभी ससुरालीजन घर से भाग चुके थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन ने बहन की हत्या कर दी। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतका के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed