{"_id":"69273fac7f2dfb7fdf021f7d","slug":"married-woman-beaten-and-thrown-out-of-the-house-for-not-fulfilling-her-demands-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-149495-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीट कर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीट कर घर से निकाला
Wed, 26 Nov 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
घिरोर। शादी में मिले दहेज से असंतुष्ट ससुरालीजन ने विवाहिता को पीटने के बाद घर से बाहर निकाल दिया। मायके पहुंची पीड़िता ने माता पिता को जानकारी दी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कस्बा निवासी अर्पिता ने बताया कि उनकी शादी 21 अप्रैल 2024 को जनपद फिरोजाबाद के मोहल्ला सत्यनगर निवासी नितिन कुमार के साथ हुई है। शादी के कुछ समय बाद पता चला कि ससुरालीजन दहेज से संतुष्ट नहीं हैं। पति नितिन कुमार, ससुर विपनेश, सास मोहिनी, देवर दिव्यांशू, प्रयांशू पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। जब मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। मायके वालों ने ससुरालीजन को समझाया, मगर वह लोग नहीं माने। 2 अक्तूबर को उनकी पिटाई की गई और घर से निकाल दिया गया। अर्पिता की शिकायत पर पति व ससुरालीजन के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।