फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Marriage home operator beaten and injured

Mainpuri News: मैरिज होम संचालिका को पीटकर किया घायल

Fri, 15 May 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 15 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Marriage home operator beaten and injured
मैनपुरी। आगरा बाईपास रोड स्थित एक मैरिज होम संचालिका को बुधवार शाम को पीटा गया, आरोप लगाया कि हमलावर मैरिज होम पर कब्जा करना चाहते हैं। फर्जी दस्तावेज लगाकर मीटर लगवा रहे थे। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान की रहने वाली रमना देवी ने बताया कि शहर में आगरा बाईपास मार्ग पर एसआर गार्डन के नाम से मैरिज होम है। मोहल्ला सरावज्ञान का रहने वाला अरविंद मैरिज होम पर कब्जा करना चाहता है। फर्जी दस्तावेज बना कर बिजली कनेक्शन ले लिया जिसके बाद बुधवार शाम करीब पांच बजे वह अपने बेटे शिवम यादव के साथ मैरिज होम पर मीटर लगवा रहा था। जानकारी होने के बाद वह मौके पर पहुंची और विरोध किया।
विज्ञापन

इसी बात पर पिता पुत्र ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें पीटना शुरू कर दिया। लोगों की भीड़ एकत्रित होता देख हमलावर वहां से भाग गए। कोतवाली पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed