फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Marital celebrated chefs

रसोइयों ने नहीं मनाया करवा चौथ

Wed, 19 Oct 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 19 Oct 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Marital celebrated chefs
धरना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नवीनीकरण की बाध्यता समाप्त किए जाने आदि आठ सूत्रीय मांगों को लेकर रसोइयों का धरना कलेक्ट्रेट पर बुधवार को भी जारी रहा। इन प्रदर्शनकारी रसोइयों ने करवा चौथ भी नहीं मनाया। कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी, वे करवा चौथ नहीं मनाएंगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोइया संघ आठ सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है। संघ के आह्वान पर जिले की 10 रसोइया तिकोनिया पार्क पर भूख हड़ताल पर बैठी हैं। वहीं अन्य रसोइयों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनीता देवी ने कहा रसोइया की हर वर्ष चयन और नवीनीकरण की प्रक्रिया, बच्चों की संबंधित विद्यालयों में पढ़ने की अनिवार्यता समाप्त की जाए। जिला सचिव मंजू देवी ने कहा कि रसोइया का मानदेय 10 हजार रुपया प्रतिमाह करने, मानदेय का भुगतान माह के प्रथम सप्ताह में निजी खातों में करने, रसोइया का बीमा किए जाने की मांग की गई। धरना-प्रदर्शन के दौरान रसोइयों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed