{"_id":"65ddca12fbb071ebb1082637","slug":"many-people-got-injured-in-dispute-over-filling-foundation-in-mainpuri-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नींव भरने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, देखते ही देखते बरसने लगे लाठी-डंडे; कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नींव भरने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, देखते ही देखते बरसने लगे लाठी-डंडे; कई लोग घायल
Tue, 27 Feb 2024 05:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 27 Feb 2024 05:19 PM IST
सार
मैनपुरी में नींव भरने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते एक दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाने लगे। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की सुबह नींव भरने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना बिछवां थाना क्षेत्र के चिर्रा गांव की है। गांव निवासी अनीता देवी और ममता देवी पक्ष के बीच सुबह नींव भरने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों में लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची।
विज्ञापन
अनीता देवी ने बताया कि वह मकान की नींव भर रही थी। तभी विपक्षियों ने आकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर उन्हें और पुत्री नितिन को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष से ममता देवी ने तहरीर दी।
विज्ञापन
बताया कि नींव भरने से रोकने पर विपक्षियों ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन्हें लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने गांव पहुंच कर जानकारी जुटाई। घायल हुए लोगों का मेडिकल कराया। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर मिलने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।