फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Manhole again began to be formed

दोबारा बनाए जाने लगे मैनहोल

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Manhole again began to be formed
मैनपुरी। इटावा से बदायूं तक बन रही फोरलेन सड़क में मानक विहीन कार्य की खबर छपते ही अधिकारियों की नींद टूट गई। शनिवार को टूटे हुए मैनहोल का फिर से निर्माण होने लगा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इटावा से बदायूं तक फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस मार्ग का काफी हिस्सा मैनपुरी जनपद में पड़ रहा है। शहर में सीसी मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। उक्त सड़क के निर्माण में घटिया स्तर की सामग्री प्रयोग की जा रही है। इसके चलते ही निर्माण के कुछ दिन बाद ही सड़क के बीच में बनाए गए मैनहोल टूटने लगे थे। कलक्ट्रेट के सामने ही चार मैनहोल निर्माण के कुछ दिन बाद ही टूट गए थे। शुक्रवार के अंक में अमर उजाला ने मानकों को ताक पर रखकर किए जा रहे निर्माण और अधिकारियों की अनदेखी की खबर प्रमुखता के साथ प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों की नींद टूटी। आनन-फानन में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने जर्जर मैनहोल के पुन: निर्माण के लिए आदेश जारी किए। इसके बाद शनिवार सुबह से ही मैनहोल के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया। हालांकि मौके पर पड़ी निर्माण सामग्री को देख लग रहा है कि पुन: निर्माण में भी मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इस संबंध में डीएम चंद्रपाल सिंह का कहना है कि विकास कार्यों में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed