{"_id":"58a738b74f1c1bb901d83da0","slug":"mandee-samiti-se-aaj-ravaana-hongee-poling-paartiyaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी समिति से आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी समिति से आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 17 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
चल रही तैयारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की चार विधानसभा सीटों पर 19 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए शनिवार को मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। चार विधानसभा के 1574 बूथों के लिए पार्टियां रवाना की जाएंगी। 160 पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रखी गई हैं।
शुक्रवार को दिन भर मंडी समिति में तैयारियां चलीं। मतदान कराने के लिए ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच बक्सों में रखा गया। अधिकारियों ने मंडी समिति पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। 1574 बूथों के लिए रवाना की जाने वाली पोलिंग पार्टियों की पूरी व्यवस्था की गई। 160 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। एक पोलिंग पार्टी में चार सदस्य होंगे। पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय शामिल होंगे।
तो वहीं शुक्रवार शाम पांच बजे प्रचार थम गया। पांच बजते ही काफिला छोड़कर प्रत्याशी अकेले ही साइलेंट मोड में प्रचार के लिए निकल पड़े। घर घर जाने की बजाए चुनिंदा लोगों के घरों पर पहुंचकर उनको साथ लाने का सिलसिला चल निकला जो देर रात तक जारी रहा। प्रचार थमते ही प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गई हैं। मतदाताओं का रुझान किस ओर जाएगा इसे लेकर प्रत्याशी चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
रुठों को मनाने की कवायद शुरू
मैनपुरी। शुक्रवार को चुनाव प्रचार थमते ही अब रूठों को मनाने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रत्याशी और उनके परिवारीजन असंतुष्ट चल रहे प्रभावशाली लोगों, पार्टी से बगावत कर विरोध कर रहे लोगों को मनाने में लग गए हैं। उनको जाति, धर्म और संबंधों की दुहाई दी जा रही है। पूर्व में हुई गलतियों को माफ कर चुनाव में साथ आने तथा समर्थन देने की गुहार लगा रहे हैं।