{"_id":"57f257444f1c1bc33226f87d","slug":"make-wishes-come-true-mother-bantungi-porridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां मुरादें पूरी कर दे हलुवा बांटूंगी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां मुरादें पूरी कर दे हलुवा बांटूंगी...
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र पर्व पर घर-घर धार्मिक आयोजनों की धूम है। जगह-जगह देवी जागरण भी हो रहे हैं। सुबह से ही देवी मंदिरों पर पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को घर-घर हवन-पूजन कर द्वितीय शक्ति ब्रह्मचारिणी देवी की पूजा-अर्चना की गई।
सोमवार को शारदीय नवरात्र में द्वितीय शक्ति ब्रह्मचारिणी देवी की पूजा-अर्चना की गई। नगर के शीतला देवी मंदिर पर पूरे दिन पूजा करने और नेजा चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महिलाएं एवं युवतियां हाथों में पूजा का थाल लेकर लंगुरिया और देवी गीत गाती हुईं देवी मंदिरों में जाती नजर आईं। घर-घर में इन दिनों हवन पूजा के अलावा दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है।
उधर, कस्बों में भी नवरात्र पर्व प्रारंभ होते ही मंदिरों पर धार्मिक आयोजनों की धूम मची हुई है। श्रद्धालु, मंदिर पहुंच कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदिरों पर आकर्षक सजावट की गई है। मां दुर्गा का आकर्षक श्रंगार किया जा रहा है। नौ दिन तक चलने वाला नवरात्रि पर्व प्रारंभ होते ही करहल के शीतला देवी मंदिर, नरसिंह मंदिर, सराय भटेला, मुड़िया मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
सुबह से ही महिलाएं, लड़कियां पूजा की थाली सजाकर मंदिरों पर पहुंचकर पूजा अर्चना कर रही हैं। घरों में हवन-पूजन के साथ मंगल कलश की स्थापना की गई है।